
रतलाम। विधानसभा चुनाव 2018 अगले माह होना तय है। इसके पूर्व दावेदार पार्टी से टिकट पाने के लिए भोपाल-दिल्ली एक किए हुए है। इन दावेदारों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तगड़ा झटका दे दिया है। मध्यप्रदेश में भाजपा से 230 विधानसभा सीट से उम्मीदवार कौन होगा, ये गुजरात तय करेगा। ये जानकारी मिलने के बाद दिग्गज नेताओं के होश उड़ गए है व उनको बड़ा झटका लगा है।
विधानसभा चुनाव 2018 में जिले की पांचों सीट से भाजपा या कांगे्रस टिकट किसे देगी, ये सवाल का जवाब तो टिकट वितरण होने पर मिलेगा, लेकिन भाजपा में जिले की पांचों विधानसभा सीट पर गोपनीय सर्वे के लिए गुजरात के तीन जिले के 15 कार्यकर्ता आकर सर्वे कर रहे है। इनके अलावा निजी एेजेंसी भी सर्वे कार्य विभिन्न दलों के लिए कर रही है। पार्टी इस माह के पहले पखवाडे़ में तीन-तीन नाम के पैनल बनाकर भेजेगी। बता दे कि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के समय सुरत जिले से कार्यकर्ता आए थे। टिकट का वितरण इन कार्यकर्ताओं द्वारा किए सर्वे के आधार पर ही हुआ था। इस बार फिर पार्टी ने गुजरात के तीन जिले जिनमे सुरत, राजकोट व बडा़ेदरा शामिल है, उनको सर्वे के लिए भेजा है।
हर विधानसभा सीट पर हो रहा सर्वे
तीन दिन से ये कार्यकर्ता मध्यप्रदेश की 230 व रतलाम जिले की 5 विधानसभा सीट पर अलग-अलग सर्वे कर रहे है। ये कार्यकर्ता अपने सर्वे की रिपोर्ट भोपाल कार्यालय को देंगे। चाय से लेकर भोजन की होटल तकसर्वे करने वाले ये कार्यकर्ता चाय की दुकान से लेकर भोजन की दुकान पर जाकर राजनीति की बात करते है। इसके बाद जैसे ही आमजन उस बात में शामिल होता है, वे बेहतर प्रत्याशी कोन हो सकता है जैसे सवाल करने लग जाते है। इसके अलावा वे राज्य में सबसे बेहतर कार्य क्या हुआ, ये सवाल भी कर रहे है।
दो निजी एेजेंसियां भी आई
इनके अलावा दो निजी एेजेंसी भी सर्वे कार्य के लिए आई हुई है। इन एेजेंसियों में 25 से 30 वर्ष के युवक व युवतियां शामिल है। ये राजनीति से जुडे़ अनेक सवाल कर रहे है। इनमे बेहतर सीएम से लेकर प्रत्याशी दोनों दल में किस तरह का व कौन होना चाहिए, जैसे सवाल शामिल है।
हर चुनाव में होते है सर्वे
पार्टी द्वारा चुनाव पूर्व अनेक प्रकार के सर्वे किए जाते है। हमारे कार्यकर्ता भी अन्य राज्य में चुनाव पूर्व इस प्राकर के सर्वे के लिए जाते है। जहां तक टिकट की बात है तो अनेक लोग टिकट के लिए बायोडाटा दे रहे है। इन बायोडाटा को वरिष्ठ कार्यालय पहुंचाया जा रहा है।
- कान्हसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा