रतलाम

BIG BREAKING इंदौर में मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वाला रतलाम में पकड़ाया

BIG BREAKING इंदौर में मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वाला रतलाम में पकड़ाया
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2018, 2:15 PM IST
MP LATEST BREAKING HINDI NEWS
MP LATEST BREAKING HINDI NEWS

रतलाम। इंदौर में चार साल की बालिका से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने रतलाम के जावरा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी हनी उर्फ कक्कु मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है, बीती रात से पुलिस दल कर रहा था उसकी तलाश, परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।

ये है पूरा मामला

बता दे कि इंदौर में थाने के सामने महज 50 मीटर दूर मिला मासूम का पत्थर से कुचला हुआ शव मिला था। बलात्कार की पुष्टि होने के बाद से आरोपी फरार था। द्वारकापुरी इलाके से गुरुवार शाम 6.30 बजे लापता हुई 4 साल की बच्ची का शव शनिवार सुबह करीब 10 बजे एमजी रोड थाने के सामने शिवाजी मार्केट के नीचे खान नदी किनारे मिला। बच्ची को मुंहबोला मामा हनी एठवाल ले गया था और वारदात को अंजाम दिया।

सरगर्मी से तलाश

उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। शार्ट पीएम में बलात्कार की पुष्टि हो गई थी। शव पत्थरों के बीच छिपाया गया था। एमजी रोड थाने के ठीक सामने करीब 50 मीटर दूर सुबह करीब 9.30 बजे कचरा बीनने वाले ने शव देख पुलिस को सूचना दी। उसे बेरहमी से पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा गया। सफाईकर्मी पिता बच्ची की पहचान कर बिलख पड़े। पुलिस को संदेह है, शुक्रवार रात बलात्कार के बाद हत्या की गई। माना जा रहा है, हत्या कर शव यहां पटका गया।

पिता बोले- जिसे सूई से डर लगता था, उसे कुचल कर मार डाला

पिता बोले, मेरी बच्ची को सूई से डर लगता था, डॉक्टर से भी गोली-सिरप से इलाज करने का कहता था। उसे निर्दयी ने पत्थर से कुचल कर मार डाला। शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच बच्ची का रामबाग मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले दोपहर में लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी देने की मांग की।

पहले भी दुष्कर्म व हत्या की है

पुलिस के मुताबिक हनी मंदसौर में सात साल की बच्ची से बलात्कार व हत्या का आरोपी रहा है। नाबालिग रहते उसने घटना की, जिस कारण तीन साल जेल में रहा। परिजन ने उसे भगा दिया था। उसके बाद वह इंदौर आया, जहां बच्ची के पिता ने आसरा दिया था। शराब पीकर घर आने के कारण दो दिन पहले अंशु ने हनी को डांटकर भगा दिया था।

Published on: