5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPEB त्योहार में भी शहर में बत्ती गुल

MPEB त्योहार में भी शहर में बत्ती गुल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 27 Oct 2018, 11:23 AM IST

Capital Jaipur ahead in case of power saving in the state

Capital Jaipur ahead in case of power saving in the state

रतलाम। बिजली कंपनी रखरखाव के नाम पर त्योहार में भी शहर को अंधेरे में रखे हुए है। घोषणा पांच घंटे की कटोती की होती है, लेकिन बिजली देर शाम तक नहीं दे रहे। एेसे में अब लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। करवाचौथ के एक दिन पहले ही शहर के प्रमुख बाजारों में जब खरीददारी की भीड़ थी, तब अंधेरा रहा। ये तीसरा अवसर है जब बिजली कंपनी ने जो समय कटोती का दिया, उससे कई घंटो बाद तक बिजली की सप्लाय नहीं कर पाई।

बता दे कि बिजली कंपनी ने शुक्रवार को चांदनीचौक में ११किलोवाट फीडर का रखरखाव करने का कार्य किया। इसके चलते घोषणा की थी कि सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पांच घंटे तक कटोती की जाएगी। इसके चलते चांदनीचौक, चौमुखीपुल, गणेश देवरी, धानमंडी, डालूमोदी बाजार, लक्कड़पीठा सहित प्रमुख बाजार में बिजली नहीं रहेगी। एेसे में करवा चौक के एक दिन पहले लोग भी दोपहर 3 बजे बाद खरीदने के लिए बाजार पहुंचे।

इसलिए हुई अधिक परेशानी

असल में सुबह से बंद बिजली के कारण साड़ी, सोना व चांदी सहित जरूरी गिफ्ट की दुकानों पर इन्वर्टर से लेकर जनरेटर तक दोपहर बाद बंद हो गए व अंधेरा हो गया। अब जब ग्राहकों की भीड़ आने की शुरुआत हुई तो अंधेरा रहा। एेसे में दुकानदार से लेकर उपभोक्ता दोनों परेशान हुए। तमाम दावों के बाद भी त्योहार के समय बिजली आपुर्ति करने में असफल कंपनी के अधिकारियों के प्रति अब लोगों का गुस्सा बढ़ता भी जा रहा है।

कलेक्टर की भी नहीं सुन रहे

बता दे कि कुछ दिन पूर्व एक बैठक में कलेक्टर ने त्योहार को देखते हुए बिजली कटोती व रखरखाव कार्य से बचने की बात कही थी। बिजली कंपनी के अधिकारी कलेक्टर की भी नहीं सुन रहे है। चुनावी आचारसंहिता के चलते जनप्रतिनिधि भी इस मामले में मौन है। इन सबके बीच परेशान शहर के वे लोग हो रहे है जहां पांच घंटे की बोलकर 8 से 10 घंटे तक की कटोती हो रही है।

मिलता रटारटाया जवाब

बिजली कंपनी के जिला अधिकारी बीएल चौहान हो या शहर के अधिकारी दधिच रेवडि़या, इनसे जब भी बात करों, रटारटाया जवाब मिलता है कि कार्य करने में समय लगता है इसलिए कटोती अधिक देरी की हुई है।