5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागन आज भूलकर भी नहीं करें ये पांच काम, नहीं तो सौभाग्य को होगा बड़ा खतरा

रतलाम। भारतीय या हिंदू धर्म में करवाचौथ का बड़ा महत्व है। सुहागन महिलाओं के लिए कार्तिक मास की ये चौथ काफी महत्व रखती है। करवाचौथ का उपवास या व्रत महिलाएं कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखती है। इसदिन क्या करना, ये तो अनेक शास्त्र में लिखा गया है, लेकिन इस बात का उल्लेख कम है कि इसदिन सुहागन को क्या नहीं करना चाहिए। ये बात रतलाम के पूर्व राज परिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। वे भक्तों को नक्षत्रलोक में सुहागन को करवाचौथ के दिन क्या नहीं करना न तो सौभाग्य को खतरा होता है, इस बारे में बता रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 27 Oct 2018, 6:03 AM IST

bhulkar nahi kare ye kaam news

bhulkar nahi kare ye kaam news

हिंदू धर्म में करवा चौथ महिलाओं के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को सुहागिनें औरतें अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती है। यह हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। इस साल करवाचौथ का व्रत 2७ अक्टूबर को आ रहा है। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर शाम को चांद निकलने पर पूजा-अर्चना करती है। इस वर्त में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जिनका महिलाओं को खास ध्यान रखना होता है लेकिन अकसर महिलाएं यह गलतियां कर देती है। आईए जानते हैं यह पांच बातें जो गलती से भी न करें।

भूलकर नहीं करे ये कार्य

करवा चौथ के व्रत के दिन महिलाओं को लाल रंग का ही कपड़ा पहनना चाहिए। लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं गलती से भी निले या काले रंग के कपड़े न पहनें।

व्रत के दिन किसी को भी दही, दूध यानि सफेद रंग से बनी हुई कोई भी चीज़ न दें यह अशुभ माना जाता है।

इस दिन महिलाएं किसी का भी दिल न दुखाएं। खास कर बुजुर्गों का वैसे तो यह जीवन में कभी भी नहीं करना चाहिए लेकिन व्रत के दिन इस बात का खास तौर पर ध्यान रखें।

होने वाली पूजा बताएं गए सही मुहूर्त पर ही करें। ऐसा करने पर आपकी पूजा पूर्ण रूप से सफल मानी जाती हैं।

इस दिन महिलाओं किसी भी नुकीली चीज़ का प्रयोग न करें, जैसे चाकू, कैंची, सेफटीपिन इत्यादि चीजों से दूर रहें।