ये है अनाोखा शहर जहां त्योहार मनाने के लिए भी लेना पड़ती है अनुमति
रतलाम। भारत देश में एक और जहां हर त्योहार की धूम मची रहती है। वहीं सरकारी तंत्र के चलते इसी देश का एक शहर एेसा भी है, जहां पर त्योहार को मनाने के लिए अनुमति लेना पड़ती है। मप्र के रतलाम जिले में प्रशासन के इस आदेश से हर कोई परेशान रहता है। एक बार फिर यहां के प्रशासन ने जन्माष्टमी के पूर्व ही सभी लोगों को अनुमति लेकर ही आयोजन करने के निर्देश जारी कर दिए है। इसके लिए सभी लोगों उत्सव मनाने के लिए इस बार से अनुमति भी ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत लेना होगी।
त्यौहारों पर शहर में होने वाले आयोजनों के लिए आमजन को अनुमति लेने के लिए आमजन को होने वाली परेशानी से बचने के लिए इस बार प्रशासन ने पूरी व्यवस्था को बदल दिया है। इस बार जन्माष्टमी के त्यौहार पर होने वाले कार्यक्रमों की अनुमति के लिए ऑन लाइन आवेदन लेने का निर्णय लिया गया, जिससे किसी भी आवेदकों को परेशानी न हो। अनुमति भी इसी प्रक्रिया से दी जाएगी। ये निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने दिए।
चंदा उगाया तो खेर नहीं
शहर में आगामी त्यौहारों का आयोजन शांति व सौहार्द के साथ हो उसके लिए शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागों को उनके दायित्व का निर्वाह समय-सीमा में रहकर करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में शहर की सड़के, लाइट, पीने के पानी की समूचित व्यवस्था, प्रमुख मार्गों पर गड्डों का भराव करने व आवारा कुत्तों एवं मवेशियों को पकडऩे की हिदायत निगम प्रशासन को दी। एसपी गौरव तिवारी ने त्योहारों पर जबरन चंदा उगाही नहीं किए जाने के निर्देश दिए है।
परंपरागत रूप से निकलेगा जुलूस
वहीं दूसरी और ईद पर निकलने वाले जुलूस के संबंध में शहर काजी अहमद अली ने बताया कि परंपरागत रूप से निकलने वाला जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकलते हुए लक्कड़पीठा स्थित ईदगाह पहुंचने की बात कही। जहां नमाज अदा की जाएगी। इसी प्रकार अमृतसागर ईदगाह व बोहरा बाखल क्षेत्र में भी पुलिस इंतजाम, सफ ाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था करने का सदस्यों ने आग्रह किया। कलेक्टर ने निगम व बिजली कंपनी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
रक्षाबंधन पर भी बेहतर रहे व्यवस्था
सदस्यों ने माणकचौक क्षेत्र में त्यौहारी व्यापार करने वालों को परेशानी न हो इस दृष्टि से यातायात प्रबंध किए जाने व किसी को भी अनावश्यक रुप से परेशान न करने की बात कही। दो व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित करने का भी सदस्यों ने आग्रह किया, जिससे त्यौहार के दिनों में पैदल यातायात प्रभावित न हो। कलेक्टर ने आमजन से आग्रह किया कि शहर की परंपरा के अनुरुप त्यौहार मनाए जाए। सभी एक-दूसरे के त्यौहारों का सम्मान करें।
तत्काल पकड़े पशुओं को
सदस्यों की शिकायत पर कलेक्टर ने आवारा श्वानों की धरपकड़ करने व मवेशियों के सड़कों पर विचरण करने पर पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश निगम अधिकारी को दिए। विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आने वाले त्यौहार शांति और सद्भाव से मने उसके लिए सदस्यों को चाहिए कि व प्रशासन को सहयोग करे। बैठक में सदस्यों ने धार्मिक स्थलों के पास नानवेज दुकान प्रतिबंधित करने की बात कही।