रतलाम

MP में युवक का अनोखा प्रदर्शन, तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा, नपा से रखी ये मांग

mp news: छह महीने तक नगर पालिका के अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी जब मांग पूरी नहीं हुई तो युवक तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।

2 min read
Apr 17, 2026
Youth Climbs Water Tank Holding Tricolor (फोटो-Patrika.com)

mp news: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक युवक के सब्र का बांध टूट गया। वह पिछले छह महीने से जावरा नगर पालिका के अधिकारियों के चक्कर काट रहा था लेकिन किसी ने भी उसकी मांग नहीं सुनी। अंत में उसे अपनी बात मनवाने के लिए उसे एक ऐसा अनोखा विरोध प्रदर्शन किया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें

MP में दुष्कर्म आरोपी पर पीड़िता ने बरसाए चप्पल, पकड़कर ले गई थाने

मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

दरअसल, जावरा अनुभाग में शहर के एक युवक ने सार्वजनिक पुस्तकालय खोलने की मांग को लेकर इकबालगंज मेला मैदान स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और नगर पालिका के मुख्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक से संवाद स्थापित कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

6 महीने से काट रहा था चक्कर, किसी ने नहीं दिया ध्यान

युवक का कहना था कि वह पिछले छह महीने से लगातार अधिकारियों से शहर में एक सरकारी पुस्तकालय खोलने की मांग कर रहा था, लेकिन उसकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उसने बताया कि जावरा में एक भी सरकारी पुस्तकालय उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण मिडिल क्लास परिवार के बच्चों और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई होती है। युवक ने यह भी उल्लेख किया कि निजी लाइब्रेरी द्वारा वसूला जाने वाला शुल्क इतना अधिक होता है कि हर कोई उसे वहन नहीं कर पाता। इसी बात को लेकर युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार और नगर पालिका के अधिकारी

युवक से मौके पर पहुंचे अधिकारियों तहसीलदार पारस वैश्य ओर मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रशेखर सोनीस शामिल थे, द्वारा लंबी चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत युवक ने अपनी मांग पूरी होने के संबंध में एक लिखित आश्वासन मांगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोनीस ने युवक को आश्वासन दिया कि अगले एक महीने के भीतर शहर में जगह देखकर लाइब्रेरी को संचालित कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद, युवक सुरक्षित रूप से पानी की टंकी से नीचे उतर आया।

पत्रिका ने चलाया था अभियान

उल्लेखनीय है कि पत्रिका ने जावरा में लाइब्रेरी खोलने की आवश्यकता को लेकर लगातार एक अभियान चलाया था। पत्रिका के इस अभियान के बाद, क्षेत्र के विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने भी एक सार्वजनिक लाइब्रेरी खोलने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की थी। दोनों नेताओं ने पूर्व में यह बात कही थी कि एक बार उचित स्थान का चयन हो जाने के बाद जल्द ही लाइब्रेरी को शहर में खोल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

MP में MLA के बेटे की थार का कहर! 5 लोगों को मारी टक्कर, बोला- ‘हटे क्यों नहीं?’
Published on:
17 Apr 2026 02:50 pm
Also Read
View All