MP Politics: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बयान को लेकर साधा जमकर निशाना...।
MP Politics: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को रतलाम जिले के सैलाना पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा। जीतू पटवारी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश के गौरव हैं। उनका पद इतना बड़ा है कि उनकी भाषा सभ्य होनी चाहिए। लेकिन बीते दिनों उन्होंने जिस तरह की भाषा का उपयोग किया वो उन्हें शोभा नहीं देता है।
जीतू पटवारी ने कहा कि उन्हें (सीएम) सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए। ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम सहायक बोलेंगे नहीं। 25 हजार ग्राम पंचायतों में 50 से 60-70 हजार लोग हैं। चुनाव आने दो उन्हें जवाब दिया जाएगा। पटवारी आज सैलाना विधानसभा के गांव भग्गा सेहलोत में पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत की जन्म जयंती और ग्रामीण कांग्रेस के दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे थे।
बीते दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित सरपंच सम्मेलन में कहा था कि अगर सचिव काम नहीं करेगा तो, "साले को हटा देंगे... इनकी औकात क्या, दिक्कत आएगी तो ठीक करेंगे। इसी बयान पर चुटकी लेते हुए पटवारी ने सीएम पर निशाना साधा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आदिवासियों की जमीन प्राइवेट बीजेपी के नेता छिन रहे है खरीद रहे। एक तरह से डरा-डरा कर कब्जा कर रहे है। वह वापस उनको दिलाओ। आदिवासी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र समेत अलग-अलग राज्यों में मजदूरी करने जा रहे है। जब पलायन रुकेगा तब उनका गौरव बढ़ेगा। उनके बच्चों को शिक्षा, स्वास्थय मिलेगा। इंडेक्स सेंसेक्स बताते है कि सबसे नीचे है हम।