
मंदसौर/नीमच। मालवा के मंदसौर व नीमच में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद एनआरसी व सीएए के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन सड़क पर उतर आए। लोगों ने हाथ में CAA व NRC के विरोध में पोस्टर लिए हुए थे। इन पर लिखा हुआ था बांटने वाले एक्ट को लागू मत करों। संविधान का पालन हो।
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज थी। इसके बाद मंदसौर में नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग किला रोड स्थित धार्मिक स्थल की तरफ बढ़ चले। शहर काजी आसिफ उल्ला खान साथ में थे। एसपी व कलेक्टर ने जगह - जगह पुलिस फोर्स लगाया है। फोर्स घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। एकत्रित होकर cab CAA व NRC बिल व कानून का विरोध मंदसौर में बड़ी संख्या में मुस्लिम वर्ग ने किया है।
नीमच में भी हुआ प्रदर्शन
इधर दूसरी तरफ राजस्थान से लगे जिले नीमच में भी जमकर प्रदर्शन हुआ है। नीमच में जामा मस्जिद से नामज के बाद अल्पसंख्यक वर्ग निकला व शहर के विभिन्न मार्ग से होता हुआ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। यहां पर हाल ही में लागू किए गए CAA कानून व भावी NRC को विरोध करते हुए ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके अलावा सरकार से सीएए व एनआरसी को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की गई।
रतलाम में फ्लैग मार्च
इन सब के बीच रतलाम में पुलिस व प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। आमजन को एक स्थान पर अधिक समय तक खडे़ नहीं होने दिया जा रहा है। पहले से धारा 144 लागू है। शहर में शांति का माहोल है व आमजन की दिनचर्या पहले की तरह है। कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी गौरच तिवारी आदि शहर में लगातार भ्रमण कर रहे है।