रतलाम। शहर में रविवार को छुट्टी के बावजूद सेवाभाव का जज्बा लिए पतंजलि नशामुक्ति जिला समिति के सदस्यों ने ४ घंटे से ज्यादा समय जरूरतमंदों के बीच गुजारा। ४ बड़े स्थानों पर गर्म व अच्छे कपड़े बांटे गए। बच्चों से लेकर महिलाओं व बुजुर्गो के लिए अलग अगल थैलों में कपड़ों को रखा गया। उम्र के अनुसार इनका वितरण खुले हाथ से किया। कपड़े पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे के भाव अभियान की सार्थकता दर्शा रहे थे।
शहर में पत्रिका अभियान हमदर्द से प्रेरित धानमंडी के हरदेवलाला रोड के हनुमान ट्रेडर्स कपड़ा संग्रहण केन्द्र पर रविवार सुबह से ही चहल-पहल का माहौल था।
बच्चे से लेकर महिलाएं व बुजुर्ग ले गए कपड़े
समिति के सदस्यों ने शहर के मोतीनगर, ईश्वरनगर, भीलशांती गृह, गोपाल गौशाला कॉलोनी, गॉडोलिया बस्ती शिक्षक कॉलोनी में जाकर अपने हाथों से कपड़ों का वितरण किया। कहीं बच्चे गर्म व अच्छे कपड़े ले गए तो महिलाओं के लिए साड़ी से लेकर स्वेटर तक बांटे गए। बुजुर्गो ने भी स्वेटर, कंबल और मफलर पाकर सदस्यों को धन्यवाद दिया।
नागरिकों का सेवाभाव
रविवार को जरूरतमंदों के बीच जाकर उनको कपड़े वितरित किए गए। सर्दी में ठिठुरते बच्चों को जब स्वेटर दिए तो शहर के नागरिकों के सेवाभाव के प्रति ह्दय भर गया। सभी नागरिकों ने खुले दिल से जरूरतमंदों के लिए अच्छे व गर्म कपड़े हमें सौंपे थे। इनका वितरण कराया गया है। कपड़े एकत्रित कर अब अन्य क्षेत्रों में वितरण किया जाएगा।
- महेश शर्मा, अध्यक्ष पतंजलि नशामुक्ति जिला समिति रतलाम
आप भी इन स्थलों पर दे सकते है अच्छे व गर्म कपड़े
शहर के कोमलनगर उद्यान, पेंशनर्स कार्यालय सखवाल नगर, समता युवा संघ चौमुखीपुल व हनुमान ट्रेडर्स हरदेवलाला रोड तथा शांति ट्रांसपोर्ट महूरोड, लायंस हॉल, महाराष्ट्र समाज धर्मशाला स्टेशन रोड पर जरूरतमंदों के लिए कपड़े दिए जा सकते है।
पत्रिका आव्हान: आइए हम बढ़ाए कदम, जरूरतमंदों को करे कपड़े भेंट
सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े देने के लिए शहर में ८ संस्थाओं के माध्यम से केन्द्र खोले गए है। इन केन्द्रों पर कोई भी शहरवासी गर्म व अच्छे कपड़े दे सकता है। इन कपड़ों का संस्था के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को वितरण किया जा रहा है। अन्य संस्थाएं भी अपने केन्द्र खोलने के लिए हमसे संपर्क कर सकती है। जरूरत हर जरूरतमंद को सर्द मौसम के दौरान अपनत्व के एहसास के साथ कपड़े देने की है।
वाट्सएप पर हमारा संपर्क ...९१७९८९००७४।