रतलाम

टिकिट दावेदारों से मिलने पहुंचे पर्यवेक्षक प्रियव्रत सिंह का शिवराज सरकार पर हमला, पूछा बड़ा सवाल

15 साल की कमी के लिए सवाल शिवराज से हो, निकाय चुनाव की तैयारियों और टिकट के दावेदारों से मिलने रतलाम पहुंचे प्रियव्रत सिंह।

less than 1 minute read
टिकिट दावेदारों से मिलने पहुंचे पर्यवेक्षक प्रियव्रत सिंह का शिवराज सरकार पर हमला, पूछा बड़ा सवाल

रतलाम/ मध्य प्रदेश में इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला दोनो दलों के बीच जारी है। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर टिकिट के दावेदारों से मिलने रतलाम पहुंचे पर्यवेक्षक प्रियव्रत सिंह ने पत्रिका से खास बातचीत में भाजपा की 15 सालों की सरकार को लेकर कई सवाल खड़े किये।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

शिवराज सरकार पर उठाए सवाल

प्रियव्रत सिंह ने कहा कि, मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से गुमटी, झोपड़ियां कायम है। इसके लिए सवाल सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछा जाना चाहिए। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस दो घोषणा पत्र बनाएगी। एक राज्य की नगर निगम के लिए और दूसरा स्थानीय मुद्दों के लिए रहेगा।


योग्य दावेदार को ही दिया जाएगा टिकट

सिंह के कहा टिकिट के लिए कई दावेदार रहते है, ये हर चुनाव और पद के लिए होता रहा है। लेकिन जो योग्य है, उनके लिए ही नाम आगे बढ़ाए जाएंगे। राज्य में चुंगीकर की राशि से लेकर विकास के लिए खजाना खाली है, लेकिन घोषणाएं जारी है।

Published on:
14 Feb 2021 04:20 pm
Also Read
View All