
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-0803
मंदसौर. शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 35 चिकित्सकों का सम्मान पत्रिका की ओर से शनिवार को किया जाएगा। यह सम्मान समारोह शाम 6 बजे से लायन डेन, आनंदम भवन, कलेक्ट्रेट रोड पर आयोजित होगा। आयोजन में जिले के उन चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने चिकित्सीय कार्य को सदैव सेवा भाव से किया है। समारोह में शहर के नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यों को सराहना है।
यह पहल उन चिकित्सकों के अथक प्रयासों को मान्यता देगी, जिन्होंने कठिन हालात में भी अपनी सेवा जारी रखी और जन-स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी। समारोह में चयनित 35 चिकित्सकों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन चिकित्सकों को समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्यों से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन किया। यह पहल चिकित्सकों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने और उन्हें भविष्य में भी इसी लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने का माध्यम है। इस आयोजन से चिकित्सा समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सेवा भाव को बल मिलेगा।
यह आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगे
समारोह में शहर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी, जो इस पहल की सराहना कर चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करेंगी। यह आयोजन स्वास्थ्य सेवा के महत्त्व को उजागर करेगा और समाज के लिए प्रेरणा बनेगा। अतिथि सांसद बंशीलाल गुर्जर, एसपी विनोद मीना, विधायक विपिन जैन, सीएमएचओ डॉ आरके द्धिवेदी, मोटिवेशनल स्पीकर विकास शेहवाल आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगे।
यह है आयोजन के प्रायोजक
आयोजन के मुख्य प्रायोजक गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट मंदसौर है, जबकि सहयोगी प्रायोजक श्रीजी ग्रुप ऑफ कॉलेज मंदसौर, मिरेकल कॉलेज मंदसौर, एसोसिएट प्रायोजक श्री सिद्धि विनायक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मंदसौर, एनके इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रिकल, मंदसौर रहेंगे।
Updated on:
08 Aug 2026 06:00 am
Published on:
08 Aug 2026 06:00 am
