7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam News: चलती ट्रेन में जीशान की कोशिश से बची यात्री की जान, साइलेंट हार्ट अटैक आने पर दिया CPR

Railway Employee CPR: चलती ट्रेन में यात्री को साइलेंट हार्ट अटैक आने पर ऑन ड्यूटी रतलाम मंडल के विद्युत विभाग के कर्मचारी जीशान अली ने सीपीआर देकर जान बचाई।
2 min read
Google source verification
ratlam train cpr

railway employee Zeeshan Ali cpr saves passenger on moving train, ट्रेन की फाइल फोटो व इनसेट में सीपीआर देते रेलवे कर्मचारी जीशान अली (SOURCE-PATRIKA)

Ratlam Railway Employee CPR: मध्यप्रदेश के रतलाम में चलती ट्रेन में साइलेंट अटैक आने पर रतलाम रेल मंडल के विद्युत विभाग के कर्मचारी जीशान अली ने सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई। जीशान के सीपीआर देने के कुछ देर यात्री की हालत में सुधार हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब वो पूरी तरह से स्वस्थ्य है। ऑन ड्यूटी रेलवे कर्मचारी जीशान अली के इस कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है और यात्री व उसके परिजनों ने भी जीशान का दिल से धन्यवाद किया है।

CPR देकर बचाई जीशान ने बचाई यात्री की जान

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 07 अगस्त 2026 की गाड़ी संख्या 14802 में यात्रा कर रहे मनोज वर्मा कोच SE-2 को अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आया, जिससे वे अचेत होकर गिर पड़े और उनकी सांसें रुकने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन में ड्यूटी पर कार्यरत विद्युत विभाग के कर्मचारी जीशान अली ने बिना समय गंवाए उन्हें सीपीआर देना प्रारंभ किया। लगातार एवं सही तरीके से सीपीआर देने के परिणामस्वरूप कुछ ही मिनटों में यात्री की सांसें वापस आने लगीं तथा उनकी स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद अन्य यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों की सहायता से उन्हें तत्काल चिकित्सीय उपचार उपलब्ध कराया गया। अब यात्री मनोज कुमार की हालत खतरे से बाहर है।

जीशान की हर कोई कर रहा तारीफ

यात्री मनोज वर्मा एवं उनके परिजनों ने जीशान अली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई और सीपीआर की जानकारी के कारण आज उनका जीवन सुरक्षित है। उपस्थित यात्रियों ने भी जीशान अली के इस साहसिक एवं मानवीय कार्य की प्रशंसा की। रतलाम रेल मंडल पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल अपने यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं उत्कृष्ट सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। मंडल के कर्मचारी अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में भी यात्रियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इसी सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विद्युत विभाग के ऑन ड्यूटी कर्मचारी जीशान अली ने समय पर सीपीआर देकर ट्रेन में एक यात्री की जान बचाकर मानवता और रेल सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।