9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0902
आलोट में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठकें



आलोट. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आलोट विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों की महत्त्वपूर्ण कामकाजी बैठकें सम्पन्न हुईं। ये बैठकें बड़ावदा, ताल, जोगनिया माताजी और खारवाकला मंडलों में आयोजित की गईं। इन बैठकों में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, मोर्चा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर महावर, महामंत्री चेतन टांक और सुरेश गुर्जर उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए एक पौधा मां के नाम अभियन में पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिले के उपाध्यक्ष महेश टांक, सह प्रभारी नंद किशोर माली और ईश्वर सेन भी मौजूद थे। बैठकों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, जिला और जनपद पंचायत के जन प्रतिनिधिगण, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण और कार्यकर्ता शामिल हुए। इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करना और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना रहा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा पिछड़ा वर्ग के हितों को लेकर चर्चा की गई।