रतलाम

BREAKING रेलवे में इनको मिलने वाली नई सुविधा, यात्रियों को होगा बड़ा लाभ

BREAKING रेलवे में इनको मिलने वाली नई सुविधा, यात्रियों को होगा बड़ा लाभ
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 8:04 AM IST
Police constable exam 2018: RPF forcefully dragged down candidates
Police constable exam 2018: RPF forcefully dragged down candidates

रतलाम। आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन व ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा करने वाली आरपीएफ हाईटैक होने वाली है। रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है कि आरपीएफ थाने व चौकी को नए संसाधन उपलब्ध कराए जाए। इसके लिए इनको बाइक व जीप दी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए पश्चिम रेलवे मुख्यालय को आदेश भेजे है कि वे रतलाम रेल मंडल सहित सभी ६ मंडल की जरुरत की जानकारी दे। नए संसाधन से यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी। इससे यात्रियों को लाभ होगा।

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लौहानी ने पश्चिम रेलवे सहित देशभर के जोन मुख्यालय से इस बारे में जानकारी मंगवाई है कि आरपीएफ में कितने व किस प्रकार के संसाधन है ये बताए जाए। इसके बाद बोर्ड राशि का अलाटमेंट करेगा। ये राशि जीव व बाइक खरीदी के लिए होगी। इनको खरीदने का अधिकार जोन व मंडल को दिया जाएगा।

इन स्टेशन पर होती है ड्यूटी

इस समय मंडल में रतलाम, उज्जैन, नागदा, मंदसौर, इंदौर, महू, दाहोद, जावरा, खाचरोद, गोधरा, चित्तौडग़ढ़ व नीमच सहित विभिन्न रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान ड्यूटी करते है। ये ट्रेन से या अपने संसाधन से आना जाना करते है। इनके लिए विभागीय वाहन अब तक उपलब्ध नहीं हो पाए है। एेसे में अब बोर्ड ने आरपीएफ को बेहतर संसाधन देने की सोची है। इसके लिए ही बोर्ड से जानकारी मांगी गई है।

ये होगा इससे लाभ

इससे बड़ा लाभ ये होगा कि आरपीएफ जवानों व अधिकारियों को आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा रहेगी। इसके अलावा कई बार अपराधियों को पकडऩे के लिए बाहर भी जाना होता है। एेसे में वाहन की जरुरत होती है। नए वाहन आने से आरपीएफ अधिक मजबूत होगी। इसके अलावा बोर्ड ने बैरक में भी सुविधा बढ़ाने को कहा है। इसके लिए सबसे पहले शुद्ध पेयजल, रहने के लिए बेहतर व्यवस्था, आरओ मशीन, गुणवत्ता वाला भोजन आदि को कहा है।

इससे यात्रियों को लाभ होगा

आरपीएफ के मजबूत होने से यात्रियों को लाभ होगा। आरपीएफ जवान कई बार कानून की स्थिति उत्पन्न होने पर लगातार कार्य करते है। एेसे में उनके लिए संसाधन से लाभ होगा।


- जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल

Published on: