रतलाम

SEMI HIGH SPEED TRAIN मुंबई दिल्ली के बीच 160 प्रति घंटा की स्पीड से राजधानी ट्रेन दौड़ाने दो इंजन से हुआ ट्रायल

SEMI HIGH SPEED TRAIN मुंबई दिल्ली के बीच 160 प्रति घंटा की स्पीड से राजधानी ट्रेन दौड़ाने दो इंजन से हुआ ट्रायल
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2019, 5:44 PM IST
Rajdhani Express Train List
Rajdhani Express Train List News


रतलाम। मुंबई से दिल्ली के बीच रतलाम होते हुए राजधानी एक्सप्रेस ( rajdhani express ) ट्रेन को 150 से 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा। इसके शनिवार को ट्रेन में मुंबई ( mumbai ) से दो इंजन लगाकर चलाया गया। रेलवे ने 100 दिन की कार्ययोजना में ट्रेन की गति को बढ़ाने के प्रोजेक्ट को शामिल किया है। ये कार्य में जो रुकावट है उसको केंद्र की नरेंद्र मोदी ( narendra modi ) सरकार व रेलमंत्री ( railway minister ) पीयूष गोयल ( piyush goyal ) ने अगले चार वर्ष में दूर करने का लक्ष्य लिया है।


दोनों इंजन ट्रेन को दिल्ली तक लेकर गए, इसी ट्रैक पर गति सीमा मापने के लिए लखनऊ आरडीएसओ की टीम ने शनिवार को रतलाम से वडोदरा तक विशेष ट्रेन से परीक्षण किया। आरडीएसओ की रिपोर्ट के बाद ही राजधानी की स्पीड बढ़ाने पर अंतिम फैसला होगा। रेलवे ने अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में देश के दो रेल रूट पर 160 किमी प्रतिघंटे की गति से राजधानी ट्रेन को चलाने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य में मुंबई रतलाम दिल्ली ट्रेन भी शामिल है। इसके लिए ही शनिवार को स्पीड ट्रायल किए गए। आरडीएसओ की टीम ने शनिवार से पूर्व दिल्ली-मथुरा, मथुरा-कोटा और कोटा-रतलाम सेक्शन परीक्षण किया था।

अभी 120 प्रति घंटे की औसत स्पीड
मुंबई सेंट्रल से बड़ोदरा तक राजधानी ट्रेन 120 से 130 की गति से चलती है। गोधरा से रतलाम तक 110-100 की गति से चलाया जाता है। मुंबई से शनिवार शाम को 5 बजे राजधानी ट्रेन को चलाया गया। एक इंजन आगे तो दूसरा गार्ड के डिब्बे के पास पीछे की तरफ लगाया गया। इसके पूर्व सुबह 11 बजे आरडीएसओ लखनऊ की ट्रेन से रतलाम से गोधरा-बड़ोदरा तक राजधानी ट्रेन के ट्रायल के पहले परीक्षण किया गया। इसके परीक्षण की ओके की रिपोर्ट के बाद ही राजधानी ट्रेन में दो इंजन लगाकर ये परीक्षण हुआ।

Published on: