रतलाम

#Ratlam में भरी हुंकार ‘नरभक्षी हत्यारे को खुले आम फांसी हो’

रतलाम. दमोह जिले के किशोर भरत विश्वकर्मा की नृशंस हत्या के विरोध में रतलाम के विश्वकर्मा समाजजनों ने हुंकार भरते हुए हत्यारे को फांसी दो फांसी की जमकर नारेबाजी करते हुए भरत के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।मंगलवार दोपहर विश्वकर्मा काष्ठ एवं लौह कला कल्याण संगठन ने सर्व हिंदू समाज के साथ मिलकर […]

2 min read
Mar 10, 2026
विश्वकर्मा काष्ठ एवं लौह कला कल्याण संगठन ने सर्व हिंदू समाज ने दमोह हत्याकांड पर जताया कड़ा विरोध

रतलाम. दमोह जिले के किशोर भरत विश्वकर्मा की नृशंस हत्या के विरोध में रतलाम के विश्वकर्मा समाजजनों ने हुंकार भरते हुए हत्यारे को फांसी दो फांसी की जमकर नारेबाजी करते हुए भरत के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
मंगलवार दोपहर विश्वकर्मा काष्ठ एवं लौह कला कल्याण संगठन ने सर्व हिंदू समाज के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा। दमोह हत्याकांड का विरोध संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीपकुमार शर्मा के नेतृत्व में चार सूत्रिय हत्यारे को 'फांसी की सजा', फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई, हत्यारे के अवैध निर्माणों और आवास पर तत्काल प्रशासनिक बुलडोजर चलाए, पीडि़त परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को शासकीय सेवा में स्थान देने की मांग का ज्ञापन एसएलआर रामचंद्र पांडे को सौंपा।

समाज में नरभक्षियों के लिए कोई जगह नहीं
ज्ञापन के समय दिलीप कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, युवा मंच ने कहा कि "हमने आरोपी के विरुद्ध 4-सूत्रीय स्पष्ट मांगें रखी हैं। शासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपराधी को उसके किए की अंतिम सजा यानी 'फांसी' मिले। रेखा गौतम प्रदेश अध्यक्षा, महिला मंडल ने मांग है कि हत्यारे को किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि 'खुली जगह पर फांसी' दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।

30 दिन के भीतर न्याय दें
प्रदेश संरक्षक कमलेश शर्मा ने कहा कि "ऐसी वीभत्स घटना आज तक नहीं देखी। इस 'नरभक्षी' प्रवृत्ति के व्यक्ति को समाज में खुला घूमने का कोई अधिकार नहीं है। तहसील अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि "हम सरकार और राज्यपाल से मांग करते हैं कि 30 दिन के भीतर न्याय और हत्यारे के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए।

मातृ शक्ति और युवा शक्ति का उग्र प्रदर्शन
महिला मंडल जिला अध्यक्ष सरोज शर्मा और कार्यकारिणी अध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में मातृ शक्ति ने उग्र नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस दौरान संगठन के युवा सदस्य रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवाओं और सर्व हिंदू समाज की माताओं-बहनों ने न्याय के लिए आवाज बुलंद की।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा अध्यक्ष, ॉविश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण अंगिरा धाम, राधेश्याम बोदलिया जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय महासभा दिल्ली, जनक नागल अध्यक्ष, विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज, मांगीलाल पहलवान पूर्व रतलाम मंदिर अध्यक्ष, संतोष अध्यक्ष, विश्वकर्मा मंदिर पेड़ी ट्रस्ट सुखेड़ा, राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष, विशाल हिन्दू सेना संगठन, संतोष शर्मा अध्यक्ष, विश्वकर्मा यात्रा संघ, मोहन लाल शेरपुर, बद्रीलाल ऊपरवाडा, लक्ष्मीनारायण , अवंतिलाल पटवारी, शिवचंद्र एवं गोपाल नांदलेटा, नन्द किशोर सुखेड़ा, प्रेम नारायण सिंघानिया, पवन बिबड़ौद सुरेश सागौद वाले, रमेश शर्मा सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।

प्रमुख 4-सूत्रीय मांगें
हत्यारे को 'फांसी की सजा' (रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस)। फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई। हत्यारे के अवैध निर्माणों और आवास पर तत्काल प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई। पीडि़त परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को शासकीय सेवा में स्थान।

Updated on:
10 Mar 2026 10:52 pm
Published on:
10 Mar 2026 10:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर