रतलाम

MP News : किसानों को मिर्ची ने रुलाया, दाम नहीं मिलने से सड़कों पर फेंकी हरी मिर्च, देंखे वीडियो

Ratlam Farmers Thrown Green Chillies On Road : एमपी के रतलाम में हरी मिर्च के भाव को देखकर किसानों ने सड़कों पर हरी मिर्च फेंक दी।

less than 1 minute read
May 18, 2024
farmers thrown green chillies on road

प्याज और लहसून के बाद अब मिर्च भी किसानों को रुला रही है। एमपी के रतलाम में किसानों को हरी मिर्च के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। जिस वजह से किसानों ने परेशान होकर मिर्च को सड़क पर फेंक दिया। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रतलाम के किसानों से सड़क पर फेंकी मिर्च


यह वीडियो रतलाम के परशुराम विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है। एक किसान ने मिर्च के भाव को देखकर कई कट्टे मिर्च सड़क पर फेंक दी। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिर्च का दाम न मिलने पर नाखुश हैं किसान


मिर्च का थोक भाव 10 से 12 रुपए प्रति किलो है। इस दाम से किसान नाखुश हैं। प्रदेश में इससे पहले भी प्याज और लहसुन के उचित भाव न मिलने पर सड़कों पर फेंक दिया था। इधर, रतलाम में भी वही स्थिति देखने को मिल रही है।

Updated on:
18 May 2024 03:29 pm
Published on:
18 May 2024 02:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर