
रतलाम.शहरवासियोंं एवं उद्योगपतियों के लिए खुश खबर है कि औद्योगिक क्षेत्र में जाने के लिए बनाए गए 800 मीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग की सुविधा इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। इस मार्ग के शुरू होने से लोगों एवं वाहन चालकों का समय भी बचेगा। वहीं मांगल्य मंदिर दर्शन को आने वाले लोगों को भी फायदा होगा।
डोसीगांव औद्योगिक क्षेत्र को विकास के पंख लगने वाले हैं। जहां तीन साल पहले औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सडक़ें निवेशकों को हताश करती थी वहीं आज पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछ चुका है । वर्तमान में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में सभी जर्जर सडक़ों का निर्माण किया गया है। गंगासागर से औद्योगिक क्षेत्र तक का मार्ग बनने से अब औद्योगिक क्षेत्र में आने के लिए एक और मार्ग मिल गया है। इससे क्षेत्र में वाहनों का आवागमन बढ़ जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में आने के लिए तीन मार्ग हो गए हैं।
दो माह पूर्व जब गंगासागर से औद्योगिक क्षेत्र रोड नहीं बनी थी तब इस मार्ग पर 1.38 किलोमीटर की दूरी तय करने में 13.22 मिनट लगते थे। इस रोड के बनने के बाद यह दूरी 1.4 मिनट में पूरी हो रही है।
इस वैकल्पिक मार्ग के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। अंत: एमएसएमई विभाग के 1.89 करोड़ के बजट से इसका निर्माण विशेष परिस्थितियों में किया गया है। इससे आगे की सडक़ का निर्माण नगर निगम को करवाया जाना है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र की चौड़ीसडक़ों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निगम को गंगासागर के प्रवेश द्वार से लगभग ढाई किलोमीटर सडक़ का निर्माण औद्योगिक क्षेत्र के मापदंडों के अनुसार करवाना चाहिए।
मार्ग लंबाई (किमी) समय (पहले) समय (अब)
डाट की पुल से गंगासागर 6.73 19.32 मिनट -7.1 मिनट
निजी पेट्रोल पंप से औक्षेत्र 2.6 11.42 मिनट - 4.37 मिनट
गंगासागर रोड से औक्षेत्र 3.5 16.19 मिनट - 4.24 मिनट
नवनिर्मित सडक़ 1.35 13.22 मिनट - 1.4 मिनट
800 मीटर लंबी सडक़ का कार्य पूरा हो गया है। सीसी रोड की तरी का कार्य जारी है। इसे जल्द ही डीआईसी के सुपुर्द कर दिया जाएगा। उस पर आवागमन शुरू करने का कार्य डीआईसी का रहेगा।
दशरथ निगवाल, कार्यपालन यंत्री, एलयूएन।