रतलाम. मौसम फिर बदल रहा हैं, रविवार को फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि रतलाम सहित कई जिलों में झंझावत-वज्रपात, झोकेदार हवा और बौछार के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। बदलते मौसम के साथ तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार अलसुबह […]
रतलाम. मौसम फिर बदल रहा हैं, रविवार को फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि रतलाम सहित कई जिलों में झंझावत-वज्रपात, झोकेदार हवा और बौछार के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।
बदलते मौसम के साथ तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार अलसुबह रिमझिम के बाद दोपहर में भी बूंदाबांदी होती रही। आसमान पर बादलों की धूंध में सूर्यदेव लुकाछिपी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी सुबह 8.30 बजे तक रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, भिंड, मुरेना आदि जिलों में कहीं-कही झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवा, बौछार के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान हैं।
रात का 4.7 डिग्री पारा चढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन का तापमान 27.2 डिग्री पर पहुंच गया। एक नया पश्चिमी विक्षोप 2 के बाद 5 फरवरी रात्रि से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना हैं।
नमी से बढ़ेगा इल्ली का प्रकोप सरसो में मोयला
चार-पांच दिन से छा रहे बादल और वातावरण में नमी के कारण सरसो, लहसुन-प्याज में माहो और चना फसल में अगर ऐसे ही मौसम बना रहा तो इल्ली का प्रकोप भी हो सकता हैं। कृषि विशेषज्ञ आरकेसिंह ने बताया कि फूल वाले चने में आंशिक, 6 नवंबर में गेहूं बोवनी को लेकर आंशिक नुकसान की संभावना हैं। नमी के इल्ली का प्रकोप बढ़ सकता हैं।