बाबा महादेव तो भोले है। उनको प्रसन्न करना बेहद आसान है, लेकिन 25 वस्तुएं इस प्रकार की है, जो देवों के देव महादेव को विशेष रुप से प्रसन्न है।
रतलाम। आगामी 17 जुलाई से श्रावन या सावन माह की शुरुआत हो रही है। एक माह तक रहने वाले सावन माह में इस बार चार सावन सोमवार का योग बन रहा है। बाबा महादेव तो भोले है। उनको प्रसन्न करना बेहद आसान है, लेकिन 25 वस्तुएं इस प्रकार की है, जो देवों के देव महादेव को विशेष रुप से प्रसन्न है। इन वस्तुओं को बाबा को चढ़ाने से मनचाहा संकल्प पूर्ण होता है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने भक्तों को इंद्रा नगर में कही। वे सावन माह या श्रावण में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के आसान उपाय के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी रावल ने कहा कि संसार में सिर्फ महादेव को प्रसन्न करना आसान है। अगर भक्ति में दम है तो अन्य के मुकाबले भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते है। वे इतने भोले है कि पुष्प, दूध, दही मात्र से भी प्रसन्न होते है। भक्त को उसका चाहा संकल्प पूर्ण करवाते है। इस बार सावन में अनेक शुभ योग बन रहे है। प्रतिदिन अगर नहीं कर पाएं तो सिर्फ सोमवार को किए गए उपाय से भी बड़ा लाभ होगा।
बेहतर स्वास्थ्य मिलता है इससे
- शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
- शिवलिंग पर दही अर्पित करने से हमें जीवन में हर्ष और उल्लास की प्राप्ति होती है।
- शिवलिंग पर शहद चडाने से रूप और सौंदर्य प्राप्त होता है, वाणी में मिठास रहती है, समाज में लोकप्रियता बढ़ती है।
- शिवलिंग पर घी चढ़ाने से हमें तेज की प्राप्ति होती है।
- शिवलिंग पर शकर चढ़ाने से सुख - समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
मिलता है मान व सम्मान
- शिवलिंग पर ईत्र चढ़ाने से धर्म की प्राप्ति होती हैं।
- शिवलिंग पर सुगंधित तेल चढ़ाने से धन धान्य की वृद्धि होती है, जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
- शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से समाज में यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
- शिवलिंग पर केशर अर्पित करने से दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है , विवाह में आने वाली समस्त अड़चने दूर होती है।
- मनचाहा जीवन साथी प्राप्त होता है विवाह के योग शीघ्र बनते है।
इससे होती है वंश की वृद्धि
- शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से हमारे समस्त पाप समस्त बुराइयां दूर होती हैं।
शिवलिंग पर आंवला अथवा आंवले का ऱस चढ़ाने से दीर्घ आयु प्राप्त होती है ।
- शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से समस्त पारिवारिक सुखो की प्राप्ति होती है, परिवार के सदस्यों के मध्य में प्रेम बना रहता है।
- शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से वंश वृद्धि होती है, योग्य संतान की प्राप्ति होती है, संतान आज्ञाकारी होती है।
- शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से धन और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इससे होते है संकट दूर
- शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से पाप व समस्त रोग का नाश होता है।
- शिवलिंग पर जौ अर्पित करने से सांसारिक सुखो की प्राप्ति होती है।
- भगवान भोलेनाथ की बेलपत्र से पूजा करने से सभी संकट दूर होते है।
- भगवान भोलेनाथ की दूर्वा से पूजन करने दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है।
- भगवान भोलेनाथ की हारसिंगार के फूलों से पूजन करने पर जीवन में सुख-संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
पुत्र संतान की होती है प्राप्ती
- भगवान भोलेनाथ पर चमेली के फूल चढ़ाने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
- भगवान भोलेनाथ की धतूरे से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
- भगवान भोलेनाथ की आंकड़े के फूल से पूजन, श्रंगार करने से जीवन के सभी सुख मिलते है। पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- भगवान भोलेनाथ की अलसी के फूलों से पूजन करने से मनुष्य सभी देवताओं का प्रिय हो जाता है।
- भगवान भोलेनाथ की बेला के फूल से पूजन करने पर मनचाहा, सुंदर जीवनसाथी मिलता है।
- भगवान भोलेनाथ को अक्षत या चांवल चढ़ाने से धन की प्राप्ती होती है।
- भगवान भोलेनाथ की जूही के फूल से पूजन करने से घर कारोबार में धन धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है।