रतलाम

मासूम ने पिता से जिद कर खाने मांगा चना, खाते ही हो गया बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

श्वांस नली में चना फंसने से मासूम की मौत होने की आशंका...पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

2 min read
Aug 14, 2021

रतलाम. रतलाम में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक तीन साल के बच्चे की चना खाते समय मौत हो गई। आशंका है कि चना श्वांस नली में फंसने की वजह से बच्ची की मौत हुई है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना शिवगढ़ थाने के अंतर्गत आने वाले पाटड़ी गांव की है। बच्चे को बेहोशी की हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये है पूरा मामला...
घटना पाटड़ी गांव की है यहां छावनी झोड़ियां गांव का रहने वाला गौतम मचार अपनी ससुराल आया हुआ था। पत्नी के भाई की दुकान पर खड़ा होकर गौतम चने खा रहा था तभी उसके तीन साल के बेटे महेश ने भी खाने के लिए चना मांगा। पहले तो गौतम ने मना किया लेकिन जब महेश नहीं माना और जिद करने लगा तो गौतम ने उसे चने के कुछ दाने खाने के लिए दे दिए। चने खाते ही बच्चा महेश बेहोश हो गया । बच्चे के बेहोश होते ही पिता व दूसरे रिश्तेदार घबरा गए और तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। परिजन ने बताया कि बच्चे ने एक बार में ही बहुत सारे चने खा लिए थे। डॉक्टर ने आशंका जताई है कि श्वांस नली में चना फंसने के कारण बच्ची की मौत हुई है। घटना के बाद से बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव में मातम पसर गया है।

देखें वीडियो- कबूतरों के घर में सांप का डेरा

Published on:
14 Aug 2021 07:55 pm
Also Read
View All