रतलाम

#Ratlam में नकली वकील बनकर सपा नेता ने महिला को ठगा देखे Video

धराड़ निवासी महिला ने राधेश्याम पवार पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2023, 4:34 PM IST
#Ratlam में नकली वकील बनकर सपा नेता ने महिला को ठगा देखे Video
#Ratlam में नकली वकील बनकर सपा नेता ने महिला को ठगा देखे Video

रतलाम. समाजवादी पार्टी के नेता राधेश्याम पवार ने वकील बनकर धराड़ की एक महिला से उसका केस निपटवाने के एवज में 34 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी। महिला ने काफी प्रयास किए कि वह उसकी राशि वापस दे दे लेकिन जब महिला को पता चला कि वह वकील नहीं है और धोखे से उसका केस निपटवाने के लिए उसे झांसे में लिया तो महिला ने स्टेशन रोड पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।

धराड़ के योगेंद्र सागर कॉलेज के सामने रहने वाली महिला 50 वर्षीय मांगूबाई पति हीरालाल सिर्वी ने यह केस राधेश्याम पिता रतनलाल पवार निवासी राजीवनगर के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसने अगस्त 2022 में अपनी बहन लीलाबाई के लडक़े अर्जुन की पत्नी आयुषी के उपर केस लगाने के लिए जिला न्यायालय रतलाम आई थी। न्यायालय के गेट पर राधेश्याम पिता रतनलाल पंवार मिला व पूछा कि क्या कर रही हो। उसे बताया कि कोर्ट में केस करने के हिसाब से आई है। इस पर उसका कहना था कि वह हाईकोर्ट का बड़ा वकील है। यह केस उसे दे दे, तो वह 15 दिन में निराकरण करवा देगा। इसके लिए 40 हजार रुपए फीस लगेगी।

Updated on:
19 May 2023, 4:34 PM IST
Published on: