SPECIAL TRAIN : अगर आपको एन दिवाली के समय आपके ऑफिस से छूट्टी मिलने जा रही है व आपको यह चिंता है कि अब त्योहार मनाने घर कैसे जाएंगे तो यह खबर आपके लिए ही है। पश्चिम रेलवे पटना, अहमदाबाद, गौरखपुर व लखनऊ जाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। यहां पढे़ं आपकी ट्रेन की पूरी जानकारी।
रतलाम। अगर आपको एन दिवाली के समय आपके ऑफिस से छूट्टी मिलने जा रही है व आपको यह चिंता है कि अब त्योहार मनाने घर कैसे जाएंगे तो यह खबर आपके लिए ही है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे पटना, अहमदाबाद, गौरखपुर व लखनऊ जाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। यहां पढे़ं आपकी ट्रेन की पूरी जानकारी।
पटना अहमदाबाद पटना ट्रेन
ट्रेन नंबर 09017 अहमदाबाद से प्रत्येक शनिवार की शाम को 7 बजकर 55 मिनट पर चलकर रतलाम रात 3 बजे आएगी। यहां से ट्रेन पटना स्टेशन पर सोमवार सुबह 8.45 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन नवंबर में 9,16,23 व 30 तारीख को चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09018 पटना से प्रत्येक सोमवार की रात 11.45 बजे चलेगी व मंगलवार दोपहर 3.15 बजे रतलाम व रात 10.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन 11, 18 व 25 तारीख को चलेगी।
बांद्रा गौरखपुर बांद्रा ट्रेन
बांद्रा से गौरखपुर बांद्रा के लिए रेलवे दो अलग-अलग नंबर से ट्रेन चलाएगा। इसमे बांद्रा से ट्रेन नंबर 82915 व 09015 आगामी 25 अक्टूबर, 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार सुबह 6.40 बजे चलकर रतलाम शाम को 4.40 बजे पहुंचेगी। गौरखपुर यह दोनों ट्रेन शनिवार सुबह 6.20 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 82916 व 09016 आगामी 26 अक्टूबर, 2, 9, 16, 23 व 30 नवंबर को चलेगी। गौरखपुर से ट्रेन नंबर 82916 व 09016 शनिवार रात 9.20 बजे चलकर रविवार रात १10.30 बजे रतलाम आएगी व सोमवार सुबह 9.20 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
बांद्रा लखनऊ बांद्रा ट्रेन
बांद्रा से लखनऊ के लिए रेलवे ट्रेन नंबर 82907 व 09013 अक्टूबर में 24, 31, व नवंबर में 7, 14, 21, 28 तारीख को चलेगी। बांद्रा से ट्रेन गुरुवार शाम को 7.35 बजे चलकर रतलाम शुक्रवार सुबह 5.15, उज्जैन 7 बजे होते हुए शुक्रवार रात 8.40 बजे लखनऊ पुहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09014 व 82908 अक्टूबर में 25 व नवंबर में 1, 8, 15, 22, 29 तारीख को चलेगी। शुक्रवार रात 10.45 बजे ट्रेन लखनऊ से चलेगी व अगले दिन उज्जैन सुबह 11.25 बजे, रतलाम दोपहर 1.10 बजे होते हुए शनिवार रात 11 बजे बांद्रा पहुंचेगी।