रतलाम

जावरा को जिला बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

गांव-गांव, वार्ड-वार्ड से हस्ताक्षर करवाकर सीएम को देंगे ज्ञापन, 40 हजार हस्ताक्षर करवाने का समिति का लक्ष्य

3 min read
Nov 21, 2017
Start a Signature Campaign, Signature Campaign, Signature, Campaign, Jaora, District, Ratlam News, Ratlam Hindi News

रतलाम (जावरा)। जावरा को जिला बनाने की मांग को लेकर युवा समाजसेवियों द्वारा बनाई गई जावरा जिला बनाओं समिति द्वारा सोमवार को दोपहर में घंटाघर चौराहें से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। भारत माता के चित्र पर माल्र्यापण के साथ शुरु हुईइस अभियान में पहले ही दिन 1100 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर जिला बनाने की मांग को बल देते हुए अपना समर्थन दिया।

समिति इस अभियान को गांव-गांव गली-गली और वार्डों में ले जाकर हस्ताक्षर के साथ लोगों से इस मांग को लेकर समर्थन लेंगे। करीब 51 हजार लोगों से हस्ताक्षर करवाने के लक्ष्य को लेकर इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद हस्ताक्षर के साथ जनभावनाओं के अनुरुप जावरा को जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपेगे। इस दौरान भाषण में वक्ताओं ने जिला बनाने को लेकर जावरा में व्याप्त संभावनाएं भी बताई।

इस अवसर पर भावेश फुलवानी, अकबर मिर्जा, मयंक अग्रवाल, बलविंदर सिंह सेठी आदि कार्यकर्ताओं ने जावरा को जिला बनाया जाने की आवश्यकता एवं जिला बनाए जाने पर जावरा क्षेत्र को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जावरा जिला बनाओ समिति के कुशल पटवा, आशीष सकलेचा, मनीष शर्मा, गिरीश जोशी, महेश अग्रवाल, मनोहर पांचाल, राजा चंचलानी, अर्पित शिकारी, रवि दुग्गड़, श्यामबिहारी पटेल, भेरूलाल पाटीदार, आशीष गुप्ता, श्यामसुंदर शर्मा, आकाश दसेड़ा, राहुल पोरवाल आदि ने उपस्थित होकर नगर के नागरिकों के एवं ग्रामीण जनों के हस्ताक्षर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन पर प्राप्त किए।

शहर को बताया असीम संभावनाएं है
जावरा को जिला बनाए जाने की असीम संभावनाएं हैं। नगर से चारो दिशाओ में हाईवे बने हुए हैं जिससे जावरा सड़क मार्ग का जंक्शन बनेगा तथा जावरा के प्रस्तावित मास्टर प्लान में भी भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न उद्योगों एवं शासकीय कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित की गई है तथा रतलाम को संभाग बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिसे देखते हुए जावरा को जिला बनाया जाना आवश्यक हो गया है। इसमें जावरा, पिपलोदा, ताल, आलोट एवं खाचरोद तहसीलों को शामिल कर जावरा को जिला बनाया जाना उचित होगा जावरा को जिला बनाए जाने से पूरे क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएं हैं। जावरा के आसपास पर्यटन की दृष्टि से भी काफी धार्मिक स्थल बने हुए हैं। यह बात जावरा जिला बनाओ समिति के निलेश मेहता ने समिति द्वारा जावरा को जिला बनाए जाने के आंदोलन के प्रथम चरण में स्थानीय घंटाघर चौराहा पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दौरान कही।

फाटक पर ब्रिज का मुद्दा अंतिम चरण में
मेहता ने बताया कि जावरा की एक ज्वलंत समस्या रेलवे फाटक पर ब्रिज के संबंध में विधायक राजेंद्र पांडे एवं सांसद सुधीर गुप्ता से चर्चा हुई है उनके द्वारा बताया गया है कि फाटक के ब्रिज के लिए प्रयास अंतिम चरण में है शीघ्र ही जावरा नगर को इस संबंध में खुशखबरी मिल सकती है किंतु यदि इस में देरी होती है तो जावरा जिला बनाओ समिति नगर के नागरिकों के अधिकार के लिए सड़क पर उतरने एवं आंदोलन करने के लिए भी तत्पर हैं। हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ करने से पूर्व परंपराओ से हटते हुए समिति द्वारा नगर के वरिष्ठ नागरिक रामचंद्र चौहान, केदार पोरवाल एवं ग्राम आक्यायादेह के भंवरलाल चौहान के हाथों से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करवाकर हस्ताक्षर करवाना प्रारंभ करवाया।

संचालन करते हुए मुकेश भाटी ने बताया कि जावरा को जिला बनाने की मांग के लिए समिति द्वारा 51000 हस्ताक्षर प्राप्त कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को सौंपकर जावरा को जल्द से जल्द जिला बनाने की मांग की जाएगी हस्ताक्षर अभियान के प्रथम चरण में नगर के नागरिकोंए ग्रामीणजनो एवं मातृ शक्ति ने 1139 हस्ताक्षर कर जावरा जिला बनाओ समिति को अपना समर्थन प्रदान किया। आभार लोकेश शर्मा भूतेडा ने व्यक्त किया।

Updated on:
21 Nov 2017 08:00 pm
Published on:
21 Nov 2017 07:54 pm