19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसी सप्ताह बदल जाएगा डेमू का समय

इंदौर, महू व रतलाम से चलने वाली ट्रेनों पर होगा असर

2 min read
Google source verification
patrika

रतलाम। इस सप्ताह से रेलवे महू, इंदौर व रतलाम से चलने वाली डेमू ट्रेन के समय में परिवर्तन करने जा रहा है। इस परिवर्तन के लिए यात्रियों से सलाह ली गई थी। इसके बाद पश्चिम रेलवे से अनुमती मांगी गई थी। मुंबई मुख्यालय में इसके लिए सहमति सोमवार देर शाम को बन गई है व मंडल में इसकी जानकारी मंगलवार शाम तक आ जाएगी। इसके बाद परिचालन विभाग इसी सप्ताह ट्रेनों के समय में परिवर्तन करेगा।

असल में ७ नवंबर से रेलवे ने महू-इंदौर-रतलाम-भीलवाड़ा-महू ट्रेन की शुरुआत की है। रेलवे ने जो समय रखा था, वो समय यात्रियों को ठीक नहीं लग रहा था। इसके बाद अनेक यात्रियों ने इस समय में बदलाव की मांग की थी। इसके बाद रेलवे ने यात्रियों से इसके लिए समय मांगा था की वे ही बता दे कि क्या समय रखा जाए। यात्रियों से एक सप्ताह तक सुझाव लेने के बाद मंडल के अधिकारियों ने पश्चिम रेलवे को इन सुझाव को ट्रेनों के समय में बदलाव के साथ भेज दिया था।

५ से १५ मिनट का आएगा अंतर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस परिवर्तन से मंडल में महू, इंदौर भीलवाड़ा व रतलाम से चलने वाली उेमू ट्रेन के समय में करीब ५ से लेकर १५ मिनट का अंतर आएगा। जो ट्रेन सुबह चलती है वह ओर पहले चलेगी। इसके अलावा भीलवाड़ा जाने वाली डेमू ट्रेन के समय में भी बड़ा बदलाव होगा। सबसे अधिक बदलाव रतलाम-इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के समय में होगा। असल में इंदौर से रात को चलने वाली डेमू ट्रेन देर रात ११ बजे बाद रतलाम आती है। इसके समय में बदलाव की बड़ी मांग यात्रियों की थी।

यात्रियों ने चाहा है

असल में यात्री शाम को ६ व रात ८ बजे एक ट्रेन इंदौर से रतलाम आने के लिए चाह रहे है। इसलिए ये संभव है कि जो बदलाव हो, उसमे यात्रियों के सुझाव अनुसार रेलवे इस प्रकार का बदलाव करे की, जो समय यात्रियों ने चाहा है वह उनको मिल जाए।

परिवर्तन के लिए तैयार है हम

यात्रियों से जो सुझाव मिले है, उस समय अनुसार डेमू ट्रेन के समय में शीघ्र परिवर्तन किया जाएगा। ये परिवर्तन की प्रक्रिया इसी सप्ताह हो, ये प्रयास है।

- जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल