18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगैर टिकट किया सफर तो अब खैर नहीं

हर सेक्शन में दी जिम्मेदारी, दल का किया गठन

2 min read
Google source verification
railway

रतलाम. अब तक बगैर टिकट चल रहे यात्रियों की अब खैर नहीं है। मंडल के वाणिज्य विभाग ने आय बढ़ाने व एेसे लोगों पर नकेल कसने के लिए दल का गठन किया है। ये दल अलग-अलग सेक्शन अनुसार बनाया है। सेक्शन में शामिल विशेष जांच दल का कार्य ट्रेन में टिकट की जंाच करना होगा। इसके अलावा ये अवैध फैरी करने वालों को भी पकडे़ंगे। इसमे डीआरएम स्क्वाड का गठन होना महत्वपूर्ण है।

स्क्वाड का फिर से गठन

१५ नवंबर को वाणिज्य विभाग के टिकट जांच के लिए स्क्वाड का फिर से गठन किया है। इसमें डीआरएम स्क्वाड में सीटीआई दयाशंकर के अलावा अजय पाल, मुकेश भटनागर, एलआर मीणा, विजय चौधरी, एचएस सिसौदिया व सुरेश कौशल को लिया है। इनके अलावा अलग-अलग सेक्शन में भी टिकट जांच के लिए दल का गठन किया है। इसमें सेक्शन को क्रमांक एक से चार भाग में बांटा गया है। इनमें शामिल दल प्रभारी व सहयोगी का ये काम होगा कि ये अब सेक्शन में जाकर टिकट की जंाच को गति दे।

यहां नहीं होती कोई जांच

मंडल में जब से सहायक वाणिज्य प्रबंधक अमित शहानी आए है, तब से टिकट जांच का अभियान तेज हुआ है। इसके बाद भी मंडल में अनेक एेसे सेक्शन है, जहां पर टिकट की जांच के लिए विशेष अभियान चलता ही नहीं है। इनमें दाहोद-गोधरा सेक्शन, महू- खंडवा सेक्शन, उज्जैन-बैरागढ़ सेक्शन, जावरा-मंदसौर व नीमच-चंदेरिया सेक्शन शामिल है। ये वो सेक्शन है जहां अब तक टिकट जांच के लिए कोई दल नहीं पहुंचा है। एेसे में अब वाणिज्य विभाग ने जो दल बनाया है, उसको इन सेक्शन में भी जाना होगा।

अवैध फेरी पर भी होगी नजर

एेसा नहीं है की दल का काम सिर्फ टिकट की जांच करना होगा, बल्कि इनको अवैध फेरी होती पाई जाने पर इसको भी रोकना होगा, जो दल गठन हुआ है, उसमे जारी आदेश की सूचना में इस बात का भी उल्लेख है कि विशेष जांच दल को टिकट की जांच के साथ-साथ अवैध फेरी पर कड़ी नजर रखना होगी। दल के सदस्यों को पूरे माह अपने-अपने सेक्शन में टिकट जांच का कार्यक्रम बनाना होगा।

यात्री स्वयं उचित टिकट लेकर यात्रा करंे

यात्रियों से अपील है कि वे स्वयं सही टिकट लेकर यात्रा करें व यात्रा के दौरान होने वाली समस्या से बचे।

- जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल