
रतलाम. रेलवे ने मंडल के अपर मंडल प्रबंधक आरके गुप्ता को एक बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। रतलाम से तबादला कर मधेपुरा में गुप्ता को भारत-फ्रांस के सहयोग से बनने वाले ८०० इंजन का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बनाया है। गुप्ता का कार्य निर्माण के दौरान व्यवस्था चाक-चौबंद हो ये देखना होगा। नए इंजन में सीसीटीवी के अतिरिक्त एंटीफॉग प्रणाली भी रहेगी।
पिछले दिनों रेलवे ने बिलासपुर मंडल में पदस्थ सीओजी केके सिंन्हा को रतलाम में अपर मंडल प्रबंधक नियुक्त किया था। तब वर्तमान अपर मंडल प्रबंधक गुप्ता के तबादले के आदेश नहीं आए थे। तब से ये कयास लगाए जा रहे थे कि गुप्ता को मुंबई मुख्यालय में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि रेलवे ने इससे भी बड़कर उनको देश के लिए महत्वपूर्ण परियोजना का काम सौपा है।
इसलिए है महत्वपूर्ण ये
असल में भारत-फ्रांस के सहयोग से बनने वाले १२ हॉर्सपॉवर के इंजन देश में पहली बार बन रहे है। अब तक देश में सबसे अधिक ताकत के जो इंजन चलते है वे ६ हॉर्सपॉवर के है। एेसे में कुछ दिन पूर्व चैन्नई में ७५०० हॉर्सपॉवर का इंजन बनाया तो गया, लेकिन वो निर्माण अधिक संख्या में नहीं हुआ। एेसे में अब मधेपुरा में फ्रांस की तकनीक की सहायता से बनने वाले इंजन देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। इन इंजन में एंटी फॉग प्रणाली रहेगी जो तेजी से धुंध को काटने का काम करेगी। इसके अलावा इंजन के बाहर शक्तिशाली सीसीटीवी कैमरा व इसकी स्क्रीन इंजन के अंदर रहेगी। इसमे चालक जहां सिग्नल देखेगा वहीं सहायक चालक का काम स्क्रीन पर आ रही तस्वीर को देखने का रहेगा।
ये मिलेगी इससे मदद
इससे कर्व व कोहरे के समय सिग्नल देखने में बड़ी मदद चालक को मिलेगी। इससे बड़ा लाभ ये होगा की उत्तर भारत से कोहरे के समय घंटों देरी से आने वाली ट्रेने समय पर चल सकेगी। हालाकि फिलहाल ये तय नहीं है कि जो ८०० इंजन बनेंगे, वे किस-किस मंडल को मिलेंगे, लेकिन ये माना जा रहा है कि इनको लंबी दूरी की ट्रेनों में लगाया जाएगा। सबसे अधिक बड़ी बात तो ये है कि ये दूर तक चलने में सक्षम होंगे।
११ वर्ष में बनेंगे इंजन
मधेपुरा में भारत व फ्रांस के सहयोग से ८०० उच्च तकनीक के इंजन का निर्माण कार्य होना है। इनका निर्माण अगले ११ वर्ष तक होगा। वहां पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की जवाबदेही रहेगी।
- आरके गुप्ता, अपर मंडल प्रबंधक, रतलाम रेल मंडल
Published on:
19 Nov 2017 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
