
पिपलोदा पुलिस थाना प्रभारी आरएस बर्डे ने बताया कि नकली नोट चलाने का मुख्य सरगना पुष्कर है और उसने अन्य साथियों को अपने साथ जोड़ रखा था। पुष्कर बिहार नकली नोट लेने जाता था और यहां उन्हें अपने साथियों को देखकर मार्केट में चलाता था। आरोपियों से 35000 कीमत के 500-500 के 70 नोट बरामद किए जा चुके हैं। अन्य आरोपियों के नाम सामने आने के बाद इनकी तलाश की जा रही है।
कंटिंग वाले नोट कम
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर बिहार के छपरा से जो नकली नोट लाता था वह बहुत सस्ते होते थे। 500 के एक असली नोट के बदले बिना कटिंग किए 6 नकली नोट 500 के मिलते थे। इसी तरह उसे पांच सौ के एक असली नोट के बदले 500 के सटिक कटिंग किए हुए 4 नकली नोट मिलते थे।
इन्हें किया गिरफ्तार
पिपलौदा पुलिस ने रविवार को ही इस गिरोह का खुलासा कर पुष्कर पिता पूनालाल निनामा निवासी केसरपुरा पिपलोदा, मनीष पिता पन्नालाल और दीपक पिता कमल दोनों निवासी लोधा मोहल्ला सुखेड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा पुलिस नकली नोट को बाजार में चलाने और भी आरापियों की तलाश कर रही है।