यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। रतलाम में ठहराव होने से जिले के यात्रियों को मुंबई और गोरखपुर के बीच सीधी रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों तक पहुंचना भी आसान होगा।