
फोटो-आरटी-2301
रतलाम. योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय ने नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें स्लोगन, पोस्टर व चित्रकला के जरिए नशा मुक्ति का कड़ा संदेश दिया गया। महाविद्यालय के निदेशक लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि नशा मनुष्य की सोच, स्वास्थ्य और परिवार तीनों को कमजोर करता है। उन्होंने शारीरिक व्यायाम व योग से आत्मबल बढ़ाकर नशे से मुक्ति पाने की बात कही। डीन एकेडमिक गोविन्द झंवर ने विद्यार्थियों से अपील की कि नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावह/वें से युवाओं को बचाने के लिए जागरूकता प्रभावी हथियार है। सहसंचालक उमेश शर्मा व वरदान शर्मा ने छात्रों को खेल, पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने संदेश पट्टिकाओं पर नशे से दूरी है जरूरी, स्वस्थ युवा-सशक्त भारत जैसे नारों से आमजन को संदेश दिया। मीमांशा मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर संस्थान के प्रो अमीषा जोशी, प्रो श्रुति शुक्ला, प्रो अंशिता शर्मा प्रो डॉ॰लालिमा व्यास अन्य मौजूद रहे।