
फोटो-आरटी-0205-अस्पताल की दीवारें हो रही जर्जर
फोटो-आरटी-0206-कमजोर भवन में होता उपचार
B अवध नारायण मालपानी B
सुखेडा. राजस्थान रोड पर स्थित सुखेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्वयं कई समस्याओं से घिरा है। सुखेडा सहित आसपास के करीब पच्चीस गांव और राजस्थान से भी मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं, किंतु केंद्र में सुविधाओं का अपूर्व अभाव है।
पीएचसी में फार्मासिस्ट और चौकीदार के पद वर्षों से खाली पड़े हैं। गंभीर मरीजों को जावरा व पिपलौदा ले जाने के लिए 108 वाहन की सुविधा भी अनुपलब्ध है, जिससे मरीजों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। चिकित्सक वर्षा जाट यहां सेवाएं दे रही हैं, लेकिन एएनएम के साथ प्रसूति हेतु प्रशिक्षित महिला स्टाफ उपलब्ध नहीं है।
बारिश में हर कमरा टपकता
वर्ष 2018 में चिकित्सक आरसी वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद डिलीवरी सेवा बंद हो गई थी। पत्रिका की पहल पर 2022 में एएनएम कांता देवी भाभर को यहां पदस्थ किया गया था, जिससे प्रतिमाह 15-20 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हो रही थी। किंतु तीन-चार दिन पहले कांता भाभर को सुखेडा से कार्यमुक्त किया गया है, जिससे अब डिलीवरी सेवाएं फिर बाधित हो गई हैं। पीएचसी का भवन भी क्षतिग्रस्त है और बारिश में हर कमरा टपकता है।
स्थिति यथावत है
वर्ष 2023 में कायाकल्प अभियान के तहत निरीक्षण हुआ था, तब भी समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन स्थिति यथावत है। बीएमओ पिपलौदा पवन पाटीदार ने बताया कि भवन की मरम्मत की जाएगी। फार्मासिस्ट और 108 वाहन हेतु उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी और स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी।
सुविधाएं उपलब्ध होना चाहिए
फोटो-आरटी- 0207-ज्ञानचंद जैन, पूर्व जनपद सदस्य, पिपलौदा
सुखेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुखेडा सहित आसपास गांव व राजस्थान से भी मरीज़ आते हैं। सभी के बेहतर स्वास्थ्य उपचार हेतु सुखेडा स्वास्थ्य केंद्र पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होना चाहिए।
-ज्ञानचंद जैन, पूर्व जनपद सदस्य, पिपलौदा
विधायक को लिखा पत्र
फोटो-आरटी-0208-बद्रीलाल शर्मा, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपा
सुखेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर सीएससी बना ने हेतु विधायक डाक्टर राजेन्द्र पांडेय को पत्र लिखा है। उन्होंने आश्वासन दिया है अगर सीएससी बन जाता है तो स्टाफ के साथ नया भवन भी मिल जाएगा।
-बद्रीलाल शर्मा, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपा
पहल करेंगे
फोटो-आरटी-0209-अंजना राठी, जनपद सदस्य पिपलौदा
सुखेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को जनपद की बैठक में उठाया जाएगा। इनके निराकरण हेतु पहल की जाएगी।
-अंजना राठी, जनपद सदस्य पिपलौदा