रतलाम। रतलाम रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज तथा उधना-आगरा कैंट के बीच विशेष किराए पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल कुल छह ट्रेनें चलाई जाएंगी। बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन नंबर […]
रतलाम। रतलाम रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज तथा उधना-आगरा कैंट के बीच विशेष किराए पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल कुल छह ट्रेनें चलाई जाएंगी।
ट्रेन नंबर 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5.10 बजे चलकर दाहोद दोपहर 12.43/12.45, रतलाम 2.30/2.40, नागदा 3.43/3.45, उज्जैन 4.55/5.10 एवं मक्सी 6/6.02), होते हुये अगले दिन सुबह 5 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन नंबर 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 4.50 बजे प्रस्थान कर मक्सी रात 3.05/3.07, उज्जैन 3.50/4.00, नागदा सुबह 5.08/05.10, रतलाम 6.05/6.15, दाहोद 7.39/7.41, होते हुए शाम 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन 2 अप्रैल से 9 जुलाई तक चलेगी। दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सुरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, ब्यावरा राजगढ़, चाचौरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन नंबर 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11.15 बजे चलकर रतलाम रात 9.25/9.30 होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से सुबह 5.20 बजे चलकर रतलाम मंडल रतलाम रात 9.45/9.55 होते हुए अगले दिन सुबह 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन 4 अप्रैल से 13 जुलाई तक चलेगी।
दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन नंबर 01908 उधना-आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को उधना से दोपहर 3.25 बजे चलकर रतलाम रात 10.25/10.30, होते हुए अगले दिन सुबह 8.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन नंबर 01907 आगरा कैंट-उधना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को आगरा कैंट से शाम 6.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम सुबह 6.15/06.20 होते हुए अगले दिन दोपहर 1.25 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी। दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, एवं फतेहपुर सीकरी, स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।