31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam के अयोध्यानाथ मंदिर में वानर ने श्रवण की रामचरित मानस

रतलाम। शहर को अमृतसागर तालाब स्थित अयोध्यानाथ मंदिर में चल रहे अखंड रामचरित मानस पाठ के दौरान रविवार शाम से सोमवार दोपहर 12 बजे तक आश्चर्यचकित करने वाले वाली घटना घटी। इसे देख हर कोई श्रीराम भक्त वानरराज की जय जयकार कर रहा था। हुआ ऐसा कि रविवार शाम धर्मालु रामचरित मानस का पाठ कर […]

2 min read
Google source verification
Ayodhyanath Temple, Vanaraja News

अयोध्यानाथ मंदिर पर चल रहा 15 दिवसीय अखंड मानस पाठ, दर्शनार्थ उमड़़ रहे भक्त

रतलाम। शहर को अमृतसागर तालाब स्थित अयोध्यानाथ मंदिर में चल रहे अखंड रामचरित मानस पाठ के दौरान रविवार शाम से सोमवार दोपहर 12 बजे तक आश्चर्यचकित करने वाले वाली घटना घटी। इसे देख हर कोई श्रीराम भक्त वानरराज की जय जयकार कर रहा था।

हुआ ऐसा कि रविवार शाम धर्मालु रामचरित मानस का पाठ कर रहे थे, अचानक एक वानर मंदिर में आ गया। बेखोफ वह कुछ समय मंदिर की सीडिय़ों पर बैठा रहा, फिर गर्भगृह में प्रवेश किया। देखते ही देखते वह मानस पाठ कर रहे धर्मालुओं के मध्य जाकर बैठ गया और पाठ को जैसे श्रवण कर रहा हो, मानस पाठ के दौरान वह कभी धर्मालुओं को गोद में तो कभी मानस पुस्तक पर बैठकर भक्तिरस का आनंद ले रहा हो।

15 दिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ
हनुमान जन्मोत्सव की धूम शहर के श्रीराम भक्त केसरीनंदन के मंदिरों शुरू हो गई हैं। अमृतसागर तालाब स्थित गढक़ैलाश महादेव मंदिर के सामने अयोध्यानाथ धाम में रामनवमी से 15 दिवसीय अखंड रामचरित मानस का संगीतमय पाठ किया जा रहा हैं। वानर के मंदिर में आकर रामचरित मानस पाठ श्रवण करने वाला दृश्य हर कोई मोबाइल में कैद कर रहा था तो कोई अपनी आंखों से देख आनंदित हो रहा था।

सब प्रभु की लीला…
भक्त शैलेंद्र सोनी ने बताया कि प्रभु की इच्छा हैं। घटना आश्चर्यचकित करती हैं। वानर बगैर किसी से डरे गोदी में लेटा रहा, पुस्तक पर बैठ गया तो कभी सभी भक्तों के मध्य बैठकर जैसे स्वयं भी पाठ को श्रवण कर रहा था। वह महिला-पुरुष और बच्चों के साथ जैसे घुल-मिल गया हो।

हनुमान जन्मोत्सव: मेहंदीकुई बालाजी का किया तेलांग अभिषेक
हनुमान जन्मोत्सव की शहर हर तरफ धूम मची है, मेहंदीकुई बालाजी का मंगलवार सुबह तेलांग अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। मानस भवन में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ अनवरत 24 घंटे चल रहा हैं। धनेश्वर महादेव भक्त मंडल की 21वीं अखंड मेहंदीपुर बालाजी तक पैदल यात्रा रवाना हुई। रणजीत हनुमान मंदिर जावरा रोड पर सुंदरकांड का आयोजन हुआ। शाम होते ही सैलाना रोड श्रीराम मंदिर से संत-महात्माओं के सान्निध्य में श्रीराम भक्त हनुमान की झांकी के साथ अखाड़़ा बरबड़ हनुमान मंदिर तक धूमधाम से निकला, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

प्रथम स्थापना पर श्रीराम हनुमंत महायज्ञ
प्राचीन सिद्ध श्रीराम हनुमान व महाकालेश्वर महादेव मंदिर रेल नगर में सनातन सकल महिला मंडल व राम भक्तों की ओर से प्रथम स्थापना महोत्सव मनाते हुए श्रीराम हनुमंत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। मंगलवार सुबह 9 बजे हेमाद्री संकल्प, मंडप प्रवेश कर देवताओं का आव्हान किया। 1 अप्रेल को हवन पूजन व अग्निप्रवेश सुबह 9 बजे किया जाएगा। रात 8 बजे से सुंदरकांड पाठ होगा। 2 अप्रेल को ब्रह्ममुहूर्त में अभिषेक, पूर्णाहुति व हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 11.30 बजे आरती के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।