रतलाम

त्योहार के बीच दो दिन बिजली कटौती, 3 और 4 नवंबर को रतलाम में चार घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

3 नवंबर को आईटीआई ग्राउंड में लाइन शिफ्टिंग, 4 नवंबर को बाजना बस स्टैंड से चांदनी चौक तक होगा काम, सुबह 6 से 12 बजे तक अलग-अलग समय पर प्रभावित होंगे शहर के क्षेत्र
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 7:35 PM IST
Electricity Distribution Company news ratlam
सेफ्टी मार्क ड्रील: सूचना पर पावर हाउस चौकी से दल मौके पर पहुंचा, आधे घंटे में स्थिति पर काबू पाकर सप्लाई शुरू किया।

रतलाम। त्योहारों के बीच शहरवासियों को दो दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण कंपनी ने 3 और 4 नवंबर को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रखने की सूचना जारी की है। कहीं 11 केवी डबल सर्किट लाइन के पोल शिफ्ट किए जाएंगे तो कहीं फोरलेन निर्माण के चलते बिजली लाइन की शिफ्टिंग और पेड़ों के ट्रांसप्लांटेशन का काम होगा। इसके चलते दोनों दिन सुबह से दोपहर तक कई कॉलोनियों और प्रमुख बाजारों में बिजली बंद रहेगी। खास बात यह है कि 4 नवंबर को सुबह 6 बजे से ही बिजली कटौती शुरू हो जाएगी, जिससे सुबह की दिनचर्या और कारोबार प्रभावित हो सकता है।

विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, निर्धारित समय में संबंधित कार्य पूरे करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, कार्य की परिस्थितियों के अनुसार बिजली बंद रहने के समय में कमी या बढ़ोतरी भी हो सकती है। कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक काम पहले निपटाने की अपील की है।

3 नवंबर : आईटीआई ग्राउंड में पोल शिफ्टिंग

मंगलवार को आईटीआई ग्राउंड में लोक निर्माण विभाग (भवन) द्वारा 11 केवी डबल सर्किट लाइन पर पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान सैलाना फोरलेन, सज्जन मिल, सज्जन मिल रोड, आईटीआई, अंबेडकर नगर, श्रीराम मंदिर, कस्तूरबा नगर की गली नंबर 1 से 5 तक, सखवाल नगर, रंग कारखाना, जवाहर नगर, ईएक्स कॉलोनी, जनता कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी, सैलाना यार्ड, डाउनी यार्ड और लक्ष्मणपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलेगी।

4 नवंबर : बाजार और आसपास की कॉलोनियां होंगी प्रभावित

बुधवार को लक्कड़पीठा रोड पर बाजना बस स्टैंड से चांदनी चौक तक फोरलेन क्षेत्र में बिजली लाइनों की शिफ्टिंग की जाएगी। नगर निगम द्वारा 11 केवी चांदनी चौक फीडर और 11 केवी कंपोजिट लाइन को शिफ्ट करने के साथ पेड़ों के ट्रांसप्लांटेशन का कार्य भी किया जाएगा। इसके चलते सुबह 6 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान मोती नगर, टाटा नगर, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा रोड, चांदनी चौक, गणेश देवरी, नोलाईपुरा, माणकचौक पुलिस थाना क्षेत्र, जस्सूपन्ना की हवेली, झालानी कॉलोनी, तोपखाना, बजाजखाना, धनजीबाई का नोहरा, नीमचौक, हरदेवलाला की पीपली और लोहार रोड सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

Updated on:
2 Nov 2026, 7:35 PM IST
Published on: