रतलाम

सूर्य ग्रहण और अमावस्या, ये दो योग बदल देंगे आपकी जिंदगी, यहां पढे़ं आपकी राशि पर असर

सूर्य ग्रहण और अमावस्या, ये दो योग बदल देंगे आपकी जिंदगी, यहां पढे़ं आपकी राशि पर असर

3 min read
Aug 09, 2018

रतलाम। आगामी 11 अगस्त 2018 को सूर्य ग्रहण के साथ अमावस्या भी है। वैसे आकाश में अमावस्या 10 अगस्त की रात 7 बजकर 8 मिनट से लग जाएगी, लेकिन सूर्योदय के समय मान्य तिथि के नियम अनुसार 11 अगस्त को अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य ग्रहण भी है। पुष्य नक्षत्र के दिन होने वाले इस ग्रहण का अलग-अलग राशि पर अलग-अलग असर पडेग़ा। एक माह में ये तीसरा ग्रहण होगा। एेसे में हर राशि वाले पर अलग- अलग असर होगा।

ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। ज्योतिषी आनंद ग्रहण व अमावस से राशि अनुसार होने वाले असर के साथ किए जाने वाले उपाय के बारे में बता रहे थे। सूर्य ग्रहण का सूतक 10 अगस्त की रात 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो जाएगा। ज्योतिषी आनंद के अनुसार भारत में ये सूर्य ग्रहण का असर राशियों पर होगा। वर्ष 2019 में भी इस प्रकार से तीन ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई को व तीसरा 26 अगस्त को होगा।

राशि पर होगा ये असर

मेष राशि वालों को ये ग्रहण कष्ट देगा। वृष राशि वालों को धन मिलेगा तो मिथुन राशि वालों को धन की हानी होगी। कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सिंह राशि वालों को घात का खतरा है तो कन्या राशि वालों को धन व वाहन का लाभ होगा। तुला राशि वालों को आवास या बडे़ मकान का लाभ होगा। वृश्चिक राशि वालों को अपयश मिलेगा। धनु राशि वालों को मानसिक तनाव होगा। मकर राशि वालों को स्त्री से लाभ होगा तो कुंभ राशि वालों को उत्तम भोजन का लाभ मिलेगा। मीन राशि वालों को धन की कमी होगी।

ये करें ग्रहण के दिन उपाय

सूर्य ग्रहण के दिन अमावस्या दोपहर को 3 बजे तक अमावस्या रहेगी। एेसे में जिस राशि वालों के लिए ये ग्रहण बेहतर नहीं है, उनको विशेष उपाय 11 अगस्त को करना चाहिए। ये उपाय दोपहर 3 बजे अमावस समाप्त होने के पूर्व ही करना चाहिए। इनको करने से लाभ होगा। मेष राशि वालों को महादेव मंदिर में गुड़ का दान, वृष राशि वालों को शक्कर का दान, मिथुन राशि वालों को मिठाई का दान, कर्क राशि वालों को शिवमंदिर में पंचामृत का दान, सिंह राशि वालों को कपड़ों का दान, कन्या राशि वालों को दही का दान, तुला राशि वालों को नींबू का दान, वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग की मिठाई या दाल का दान, धनु राशि वालों को पुस्तक का दान, मकर राशि वालों को चमेली के तेल का दान, कुंभ राशि वालों को सरसों के तेल का दान व मीन राशि वालों को पीले रंग की मिठाई का दान करना चाहिए।

Published on:
09 Aug 2018 02:36 pm
Also Read
View All