रतलाम। भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं संपूर्ण मानव वर्ग के देवता थे, जिन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। यह बात राजपूत बोर्डिंग में मुख्य अतिथि परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पंडित विष्णु प्रसाद राजोरिया ने कही।
वे सनाढ्य ब्राह्मण समाज के वार्षिक अधिवेशन और साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि सनाढ्य सभा इंदौर महासचिव संजय जारोलिया ने कहा कि अच्छे काम करने के लिए हमें कभी-कभी कुछ सुनना भी पड़ता है। सामाजिक कार्यों में यह सामान्य बात है, इसे किसी को अन्यथा नहीं लेना चाहिए तथा समाजसेवा के कार्य निरंतर करते रहना चाहिए।
ये भी रहे उपस्थित
अध्यक्षता मप्र सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा ने की। सनाढ्य सभा इंदौर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष राजोरिया, परशुराम युवा मंच अध्यक्ष देवेंद्र पुरोहित विशेष अतिथि थे। महिला मंडल ने मंदिर के लिए माइक सिस्टम भेंट किया। संचालन आशुतोष वशिष्ठ ने किया। आभार ओमप्रकाश त्रिवेदी ने माना।
इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत
इस मौके पर श्रीराधा-कृष्ण सनाढ्य ब्राह्मण ट्रस्ट संरक्षक रमेश दवे, अनोखीलाल दुबे, ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम उपाध्याय, सचिव सोमेश्वर पुरोहित, कोषाध्यक्ष दिलीप कानूनगो, गोपाल दुबे आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।