रतलाम

बैंक में चिल्लर जमा नहीं होने से व्यापारी परेशान

- कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, बांगरोद की सेंट्रल बैंक का मामला
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2018, 8:10 PM IST
Responding to notice not giving CMHO katni
Responding to notice not giving CMHO katni

रतलाम। जिले के बांगरोद में स्थित सेंट्रल बैंक से परेशान एक व्यापारी ने मंगलवार को बैंक की शिकायत कलेक्टर से की। पीडि़त का कहना है कि वह बैंक में चिल्लर लेकर जाता है, तो अधिकारी उसे जमा करने से इनकार कर देते है, जब आरबीआई के नियमानुसार कोई भी बैंक ग्राहक की चिल्लर लेने से मना नहीं कर सकती है, लेकिन हर बार बैंक में जाकर चिल्लर जमा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत बांगरोद निवासी संजय जैन ने की, जिसमें बताया कि वह लघु उद्योग चलाता है। उसका जो सामान बिकता है, उसमें बड़ी मात्रा में आमजन सामग्री का भुगतान चिल्लर के रूप में करती है। एेसे में उसके पास बड़ी मात्रा में चिल्लर एकत्र हो गई है। उसका खाता बांगरोद की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। वह जब भी चिल्लर लेकर बैंक में जमा करने जाता है, तो हफ्ते में दो बार सिर्फ दो हजार रुपए की चिल्लर ही जमा की जाती है, उससे अधिक की चिल्लर नहीं ली जाती है। इतना ही नहीं शेष दिन में भी बैंक उसके द्वारा ले जाई जाने वाली राशि जमा करने में आनाकानी करती है।

हजार रुपए रोज जमा हो सकती है
पीडि़त की माने तो बैंक द्वारा चिल्लर जमा नहीं करने के कारण उसके पास बड़ी मात्रा में चिल्लर जमा हो गई है। एेसे में उसे अपना व्यवसाय करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमानुसार वह हर रोज एक हजार रुपए की चिल्लर जमा करा सकता है और बैंक को उसे जमा करना होता है, लेकिन बैंक हफ्ते में दो बार ही बड़ी मुश्किल से उसकी चिल्लर जमा करती है। पीडि़त ने कलेक्टर से मांग की है कि वह बैंक को निर्देशित करें की हर रोज वह उसकी चिल्लर जमा करें, जिससे उसकी परेशानी कम हो सके। यदि चिल्लर जमा नहीं होती है, तो उसका व्यवसाय ठप हो जाएगा।

इनका कहना है
एलडीएम को दिए निर्देश
- व्यापारी को चिल्लर जमा कराने में आ रही परेशानी के संबंध में एलडीएम को पत्र लिखा है। वह मामले की जांच कर बैंक के शाखा प्रबंधक से चर्चा कर उचित कार्रवाई करेंगे, जिससे व्यापारी की परेशानी हल हो सके।
अनिल भाना, एसडीएम शहर

Published on: