रतलाम

रतलाम में फ्लैट के बाथरुम में मिले दो शव, पुलिस मौके पर

शहर के नेहरू स्टेडियम के सामने बने रावटीवाला अपार्टमेंट में एक फ्लैट में दो शव मिले है। शव फ्लैट के बाथरुम में मिले है। दोनों शव नग्न अवस्था में संदिग्ध अवस्था में मिले है। घटना शनिवार को दोपहर ३ बजे की है, जब पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।

2 min read
Jan 11, 2020
dead bodies

रतलाम। शहर के नेहरू स्टेडियम के सामने बने रावटीवाला अपार्टमेंट में एक फ्लैट में दो शव मिले है। शव फ्लैट के बाथरुम में मिले है। दोनों शव नग्न अवस्था में संदिग्ध अवस्था में मिले है। घटना शनिवार को दोपहर ३ बजे की है, जब पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। फिलहाल जांच जारी है। दोनों मृतक एक निजी पेट्रोलपंप पर काम करते थे। मृतक में से एक कर्मचारी तो दूसरा मैनेजर बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर नेहरू स्टेडियम के सामने स्थित रावटीवाला अपार्टमेंट में गए थे। यहां पर बाथरुम में हीरेन पटेल (45) और जितेन्द्र माली (21) के शव नग्न अवस्था में पाए गए। मामला शुरुआत में संदिग्ध नजर आ रहा है। दोनों मृतक शहर के एक निजी पेट्रोल पंप पर काम करते थे। पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज रही है।

मामला संदिग्ध लग रहा

स्टेशन रोड़ पुलिस के साथ फारेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए है। शुरुआत में पुलिस के अनुसार
मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के पहले यह कहना संभव नहीं है कि मृतकों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मामले में जानकारी सामने आने के बाद फ्लैट में रहने वालों में भी हड़कंप मच गया है। रहवासियों ने बताया कि उनके अनुसार कुछ इस प्रकार का नहीं लगा कि उनके फ्लैट में इस प्रकार की घटना कभी हो सकती है।

पंप मालिक से पुछताछ होगी
मृतकों के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए पुलिस पेट्रोल पंप मालिक से भी पुछताछ करेगी। एक मृतक पंप पर मैनेजर बताया जाता है। जबकि दूसरा मृतक पेट्रोल पंप पर काम करता था। अब पुलिस पंप मालिक से भी जानकारी लेगी। फिलहाल दोनों मृतकों के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पुलिस भेज रही है। फ्लैट में जब शव मिलने की जानकारी सामने आई तो सड़क पर भी भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

Published on:
11 Jan 2020 03:51 pm
Also Read
View All