रतलाम

51 किमी वाहन रैली से एकता, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Aug 11, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1101
सनावदा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा रविवार को भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। करीब 51 किलोमीटर लंबी इस वाहन रैली में 15 गांवों के समाजजन शामिल हुए। रैली का शुभारंभ ग्राम बंबोरी से हुआ। समाजजन अपने वाहनों के साथ रैली में शामिल हुए और उत्साहपूर्वक विश्व आदिवासी दिवस मनाया।



रैली बंबोरी से लुनेरा, सेवरिया, एवरिया कोटड़ी, बेरछा, ढिकवा, कचलना, चोरानी, जलोद, नोगावा जागीर सहित कुल 15 गांवों से होते हुए नोगांव जागीर पहुंची। नौगावा जागीर में समाजजनों की उपस्थिति में विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा के पश्चात वाहन रैली रामपुरिया, शिवपुर, इटावा, नगरा ,सनावदा होते हुए रतलाम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। नौगावा जागीर में आयोजित सभा के दौरान भारत माता, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, महान आदिवासी क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा एवं जननायक टंट्या मामा की आरती कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि सोहनलाल ओहरी ने समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को सर्वोच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने पर विशेष जोर दिया। कमलेश मईड़ा, दिनेश पाटीदार, सुमेश मईड़ा, राजेश निनामा, मुकेश वसुनिया, राजाराम ओहरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Updated on:
11 Aug 2026 06:00 am
Published on:
11 Aug 2026 06:00 am