
रतलाम। दीपावली और शीतकालीन त्योहारों पर घर लौटने वालों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सौगात दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट की मारामारी के बीच पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें अहमदाबाद–झंझारपुर और अहमदाबाद–राजगीरअनारक्षित स्पेशल के साथ उत्राण–खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर और नीमच जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव रहेगा। रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करना और लंबी दूरी के सफर को सुविधाजनक बनाना है।
ट्रेन संख्या 09437 अहमदाबाद–झंझारपुर स्पेशल 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को रात 11.55 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के दाहोद स्टेशन पर शनिवार सुबह 3.48 से 3.50 बजे, रतलाम में सुबह 5.10 से 5.15 बजे और उज्जैन में सुबह 7.15 से 7.20 बजे रुकेगी। इसके बाद सीहोर स्टेशन पर सुबह 9.20 से 9.22 बजे ठहराव लेकर रविवार दोपहर 2 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09438 झंझारपुर–अहमदाबाद स्पेशल 8 और 15 नवंबर 2026 को प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे झंझारपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार रात 11.52 से 11.54 बजे सीहोर, मंगलवार तड़के 2.12 से 2.14 बजे उज्जैन और सुबह 3.56 से 4.01 बजे रतलाम पहुंचेगी। इसके बाद दाहोद स्टेशन पर सुबह 5.21 से 5.23 बजे ठहराव लेकर सुबह 9.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09445 अहमदाबाद–राजगीर स्पेशल तत्काल प्रभाव से प्रत्येक शनिवार रात 12.05 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह ट्रेन रविवार सुबह रतलाम मंडल के दाहोद स्टेशन पर सुबह 3.58 से 4 बजे और रतलाम में सुबह 5.20 से 5.25 बजे ठहराव लेकर अगले दिन सुबह 11.10 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09446 राजगीर–अहमदाबादअनारक्षित स्पेशल 8 नवंबर 2026 रविवार को दोपहर 2.10 बजे राजगीर से रवाना होगी। यह सोमवार शाम 5.35 से 5.40 बजे रतलाम और शाम 7 से 7.02 बजे दाहोद पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन रात 10.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 09131 उत्राण-खातीपुरा स्पेशल 9 और 16 नवंबर को प्रत्येक सोमवार दोपहर 2.15 बजे उत्राण से रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के दाहोद में शाम 6.50 से 6.52 बजे, रतलाम में रात 8.55 से 9.05 बजे, मंदसौर में रात 10.48 से 10.50 बजे और नीमच में रात 11.29 से 11.31 बजे रुकेगी। इसके बाद मंगलवार तड़के 2.15 से 2.20 बजे चित्तौड़गढ़ ठहराव लेकर सुबह 10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09132 खातीपुरा-उत्राण स्पेशल 10 और 17 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12.40 बजे खातीपुरा से रवाना होगी। यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ में रात 8.25 से 8.30 बजे, नीमच में रात 9.20 से 9.22 बजे, मंदसौर में रात 10.15 से 10.17 बजे और रतलाम में रात 11.48 से 11.58 बजे ठहरेगी। इसके बाद बुधवार रात 1.40 से 1.42 बजे दाहोद पहुंचकर सुबह 6.40 बजे उत्राण पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, मदार, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
उत्राण-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान गुजरात, राजस्थान और मालवा क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।