रतलाम

कुलगुरु खंडेलवाल ने मेडिकल कॉलेज में किया परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Jul 19, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1901




रतलाम. मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अशोक खंडेलवाल ने डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षाओं का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।

डॉ. खंडेलवाल ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, गोपनीयता व अनुशासन सहित पूरी प्रक्रिया को परखा। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। दौरे के दौरान कुलगुरु ने महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, वरिष्ठ रेजिडेंट्स और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता, परीक्षा प्रणाली तथा शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की। संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने प्रायोगिक परीक्षाओं, प्रश्नपत्रों तथा शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं व सुझाव प्रस्तुत किए। कुलगुरु ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं व सुझाव पर प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, पारदर्शी एवं विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं का समयबद्ध समाधान विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में है। महाविद्यालय परिवार ने कुलगुरु के इस प्रेरणादायी एवं संवादात्मक दौरे को अत्यंत उपयोगी बताया। इस दौरान डीन डॉ अनिता मुथा भी शामिल रही।

Updated on:
19 Jul 2026 06:00 am
Published on:
19 Jul 2026 06:00 am