
रतलाम। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर रेलवे ने स्टेशनों की सफाई की रैकिंग जारी कर दी। इसमे टॉप 100 में रतलाम जगह बनाने में सफल हुआ है। पिछले बार (108) के मुकाबले इस बार रतलाम ने अपनी स्थिति को बेहतर किया है। रेंज में शामिल नीमच को 242 नंबर मिले है, जबकि सफाई में नाम कमाने वाले इंदौर का नंबर 133 आया है, इंदौर की 100 रैंक फिसला है। पिछले साल यह स्टेशन 33वें नंबर पर था। देशभर में सफाई के मामले में जयपुर नंबर एक पर है। जबकि देशभर के जोन में पश्चिम रेलवे का नंबर 10वां है। जबकि पिछली बार ये 5वां था।
स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान
रेलवे में वर्ष 2014 से बाद महत्व दिया जाने लगा। पहली बार 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता को लेकर आयोजन हुआ। हर वर्ष रेलवे 16 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाने लगी। इतना ही नहीं, IRCTC ने दो सदस्यों के दल को देश के हर स्टेशन पर भेजने की शुरुआत की। पिछली बार पश्चिम रेलवे 5वें नंबर पर था, जबकि इस बार स्थिति गिरकर ये 10वें नंबर पर पहुंचा है।
सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का स्टेशन पिछड़ा
रतलाम रेलवे स्टेशन की बात करें तो पिछली बार ये 108 रेकिंग पर था, जबकि इस बार 8 पायदान उपर होकर 100 पर है। इसी प्रकार इंदौर की बात करें जहां स्वच्छता पर प्रतिमाह करीब 20 से 30 लाख रुपए व्यय हो रहे है वो इस बार 133 नंबर पर है तो पिछली बार 33 नंबर पर था। जबकि इस बार ये गिर गया है। इसी प्रकार नागदा 92 नंबर था जबकि इस बार पिछड़ गया है। उज्जैन की बात करें तो पिछली बार 199 नंबर पर था, जबकि इस बार तो बेहद खराब नंबर है। इसी प्रकार स्थिति अन्य स्टेशनों की है।
मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन की रैंकिंग
रतलाम 100
इंदौर 133
नीमच 242
दाहोद 193
उज्जैन 530
चित्तौडग़ढ़ 488
नागदा 421
must read :