
रतलाम। रेल मंडल के गोधरा रतलाम सेक्शन में अनास व बिलड़ी के बीच ब्रिज नंबर 132 पर रविवार को इंजीनियरिंग विभाग ने रिकार्ड तोड़ काम किया। ब्रिज पर गडर बदलने के लिए सेक्शन में तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया, लेकिन ये काम दो घंटे में ही कर दिया गया। ये पहली बार हुआ कि इतने कम समय में गडर को बदला गया हो। गडर बदलने के दौरान पूरे समय डीआरएम आरएन सुनकर खडे़ रहकर निर्देश देते रहे।
मंडल के ब्रिज नंबर 132 के 553-13-15 किमी से 552-17-19 किमी के बीच में अनास व बिलड़ी के बीच मुंबई व रतलाम सेक्शन के बीच बने हुए इस ब्रिज पर पर गडर को बदलने की योजना रेलवे ने एक माह पूर्व ही बना ली थी। इस बीच लगातार यात्री व मालगाड़ी ट्रेनों की आवाजाही के कारण इस कार्य में समय लग रहा था। असल में देर तक इस व्यस्त रेल मार्ग पर ब्ल्ॉक मिलने में भी समस्या आ रही थी। मंडल रेल प्रबंधक सुनकर ने इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ली व ब्लॉक के लिए मंजूरी करवाई।
सिंगल ट्रैक से निकली ट्रेन
इस दौरान यात्री व मालगाडि़यों को सिंगल ट्रैक से निकाला गया। सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ ब्लॉक को दोपहर 1.30 बजे समाप्त होना था, लेकिन रेलवे ने ये कार्य डीआरएम सुनकर की उपस्थिति में 2 बजे ही समाप्त कर लिया। इस दौरान स्लीपर बदलने के कार्य को भी किया गया। इतना ही नहीं, बिजली की विशेश ट्रेन से रेलवे के बिजली तार का रखरखाव कार्य भी किया गया।
अतिरिक्त कर्मचारी लगाए
असल में रेलवे ने इस कार्य को समय पूर्व करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए। इसके लिए योजना पहले से बना ली गई थी। मंडल के ट्रैक, बिजली, सिग्नल व इंजीनियरिंग विभाग ने मिलकर अपने अतिरिक्त कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया। ट्रैकमैन आमतोर पर इस प्रकार के कार्य के लिए 50 से 75 रहते है, लेकिन ब्रिज नंबर 132 पर गडर बदलने के लिए १५० से अधिक ट्रैकमैन के अलावा अतिरिक्त मजदूर लगाए गए।
हमारी प्राथमिकता, आपकी यात्रा सुरक्षित हो
रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों की यात्रा को सुखद, सुरक्षित बनाने की है। इसके लिए हमने तय समय से कम समय में ब्रिज पर गडर बदलने के कार्य को किया है।
- आरएन सुनकर, डीआरएम, रतलाम