5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking राहुल गांधी के एमपी में आने से पहले पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, यहां देखें पूरा वीडियो

Breaking राहुल गांधी के एमपी में आने से पहले पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, यहां देखें पूरा वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 28 Oct 2018, 2:31 PM IST

mp rahul gandhi news

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

रतलाम। देश में सीबीआई में उठा विवाद सबसे ताजा व सभी को पता है। जब राफेल कांड में गड़बड़ी साामने आने को थी, तब रातोंरात देश के चौकीदार ने सीबीआई को ही बदल दिया। इस मामले को लेकर हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गिरफ्तारी भी दी। इन सब बात को बताने अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार संसदीय क्षेत्र में 29 अक्टूबर को आ रहे है इसलिए में निमंत्रण देने आया हूं।

ये बात सांसद कांतिलाल भूरिया ने शहर के पार्टी कार्याकर्ताओं को कार्यालय में कही। भूरिया दोपहर में करीब 2 बजे पहुंचे। पहले दो बत्ती पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। कुछ देर की बात के बाद सांसद भूरिया शहर कार्यालय पहुंच गए। यहां पर भूरिया ने केंद्र सरकार पर एक के बाद एक हमले किए। भूरिया ने कहा कि जांच अधिकारी को रातोंरात बदलने का काम पहली बार नहीं हुआ है। जब ये गुजरात में मुख्यमंत्री थे, तब भी इसी प्रकार काम करती थे। देश में जब भी कोई घोटाला इस सरकार का सामने आता है, ये मुद्दों को भटकाने के लिए नया शिगुफा छेड़ देते हैं। भूरिया ने कहा कि जो टिकट के दावेदार हैं, वे अधिक से अधिक भीड़ लेकर आए।

गुस्सा क्यों आता है पता नहीं

बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए भूरिया ने बताया कि २९ अक्टूबर को झाबुआ में राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी की सभा है। इस सभा के लिए सभी कर्यकर्ताओं को बुलावा देने व जिम्मेदारी देने आया हुआ हूं। भूरिया से जब सवाल किया गया कि गांधी ने गुस्सा क्यों आता है कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिले में इसपर क्या कार्य हो रहा है तो भूरिया ने कहा कि उनको इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस दौरान शहर कांगे्रस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष जेम्स चाको, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष यास्मिन शैरानी, पे्रमलता दवे, अनिल झालानी, पारस सकलेचा सहित अन्य उपस्थित थे।