12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ चुनाव: राहुल गांधी की नाराजगी के बाद कट सकते हैं मौजूदा विधायकों के नाम

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सर्वे और प्रदेश कांग्रेस से भेजे गए पैनल का अलग-अलग होना है। इसे लेकर राहुल गांधी ने नाराजगी जताते हुए नए सिरे से प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार करने को कहा।

2 min read
Google source verification
Confusion Politics of Congress

Confusion Politics of Congress

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी कांग्रेस अपने पूरे प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर सकती है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सर्वे और प्रदेश कांग्रेस से भेजे गए पैनल का अलग-अलग होना है। इसे लेकर राहुल गांधी ने नाराजगी जताते हुए नए सिरे से प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार करने को कहा। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन कलिता के नेतृत्व में फिर से सूची तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की चौथी सूची में कई मौजूदा विधायकों की टिकट कट सकती है।

हारों पर जताया विश्वास
कांग्रेस की तीसरी सूची थोड़ी चौंकाने वाली है। यहां 2008 में चुनाव हार चुके दो उम्मीदवारों को फिर से मौका दिया गया है। इसमें जशपुर से विनय कुमार भगत और कुनकुरी से उत्तमदास मिंज का नाम शामिल हैं। वहीं भिलाईनगर में भाजपा के प्रतिद्वंदी रहे बीडी कुरैशी को दोबारा मौका नहीं दिया गया है। जबकि पार्टी ने अपने करीब सात हारे उम्मीदवारों पर भी दावं खेला है। भिलाईनगर में भूपेश बघेल की पसंद काम कर गई। यहां भिलाई के महापौर देवेन्द्र यादव को भिलाई नगर विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

छह महिलाओं को ही टिकट
कांग्रेस ने अब तक तीन सूची जारी की है। इन तीनों सूची में महिलाओं पर कम भरोसा जताया गया है। कांग्रेस ने अब तक कुछ छह महिला उम्मीदवारों को ही टिकट दिया है। कांग्रेस की पहली सूची में एक, दूसरी सूची में दो और तीसरी सूची में तीन महिला उम्मीदवारों को टिकट दी गई है।

बड़े अंतर से हारने वाले हुए बाहर
कांग्रेस की सूची में पिछले चुनाव में बड़े मतों के अंतर से हारने वाले अधिकांश नेता बाहर हो गया है। इनमें जशुपर के सरहुल राम भगत, कुनकुरी से अब्राहम टिर्की, कसडोल से राजकमल सिंघानिया, बिंद्रानवागढ़ से जनक ध्रुवा, भिलाईनगर से बीडी कुरैशी, अहिवारा से अशोक डोंगर का नाम प्रमुख है। वहीं गुलाब सिंह और मुंगेली के चंद्रभान कम मतों के बाद ही राहुल की कसौती पर खरें नहीं उतर सके।

प्रत्याशी घोषित नहीं हुए
1 भरतपुर सोनहत
2 बैंकुठपुर
3 सामरी
4 लुंड्रा
5 लैंलूगा
6 रायगढ़
7 कटघोरा
8 पाली तानाखार
9 कोटा
10 तखतपुर
11 बिल्हा
12 बिलासपर
13 बेलतरा
14 जांजगीर-चांपा
15 जैजपुर
16 प्रेमनगर
17 सरायपाली
18 बसना
19 खल्लारी
20 महासमुंद
21 बिलाइगढ़
22 बलोदाबाजार
23 धरसींवा
24 रायपुर उत्तर
25 रायपुर दक्षिण
26 सिहावा
27 कुरूद
28 धमतरी
29 संजारी बालोद
30 डौंडी लोहारा
31 गुंडरदेही
32 वैशालीनगर
33 बेमेतरा
34 नवागढ़
35 पंडरिया