बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी ने ठाकुर, ब्राम्हण, ओबीसी समीकरण बनाकर टिकट जारी किया है। जिसका काट कांग्रेस नहीं ख्खोज पा रही है। भाजपा कोटा को छोड़कर चार सीटों पर इतना तगड़ा सोशल इंजीनियरिंग किया है, जिसका विकल्प कांग्रेस पास नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस ने शनिवार अपनी तीसरी लिस्ट जारी किया है लेकिन पांचों सामान्य सीट पर प्रत्याशी नहीं उतार सकी है। जिन प्रत्याशियों का नाम तय माना जा रहा है उनकी स्थित ऐसी हो गई है वे न तो हंस पा रहे हैं और न ही रो पाने की स्थिति में है। क्योंकि प्रतिदिन कांग्रेस समीकरण बदलते जा रहा है। इस कारण दावेदार कोई रिस्क नहीं उठा पा रहे हैं। शुक्रवार को सीईसी की बैठक हुई लेकिन लिस्ट जारी नहीं किया गया। शनिवार को दिनभ अफवाहें उड़ती रही है और 40 की जगह पर 37 दावेदारों की सूची आई जिसमें बिलासपुर जिले की एक भी हॉट सीट के प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है।