बिलासपुर. मनुष्य के जीवन में शुभ तिथि काफी मायने रखते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र तो मुहूर्त की शुभता की गणना पर ही आधारित है। जिसके चलते हर एक कार्य में शुभ तिथि देखी जाती है। वर्तमान में चुनावी माहौल है और प्रत्याशी नाम की घोषणा होते ही नामांकन फॉर्म खरीद चुके है और अब उसे जमा करने की तैयारी में जुटे है।
ज्योतिषाचार्यों की माने तो विजयश्री पाने के लिए पुष्य नक्षत्र में फार्म भर उम्मीदवार को जीत दिला सकता है। दो नवंबर तक नामांकन की अंतिम तिथि है ऐसे में ज्योतिष गणना में विजयश्री हासिल करने 31 अक्टूबर को सर्वोत्तम योग बन रहा है।