रतलाम

फिल्मों में काम करने गई युवती को पहले बनाया दोस्त, फिर किया गंदा काम

फिल्मों में काम करने गई युवती को पहले बनाया दोस्त, फिर किया गंदा काम
2 min read
• •
Updated: 31 May 2019, 11:49 AM IST
gange rape in bhilwara
gange rape in bhilwara

रतलाम।रतलाम से मुंबई फिल्मों में काम करने गई रतलाम की युवती के साथ यहीं के एक युवक ने मुंबई में दोस्ती की और फिर उसके साथ rape किया। युवती के पिता सेवानिवृत्त फौजी है, जो कि उससे अलग रहते है और मां भी बाहर नौकरी होने से घर नहीं रहती है। पीडि़ता की माने तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे मना करने पर वह मारपीट कर धमकी भी देता था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार घटना 18 मई 2018 से अब तक की है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मोमिनपुरा निवासी तौसिफ अब्बासी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर मुंबई में फिल्मों में काम करने के लिए चली गई थी। उसे वहां रतलाम का तौसिफ मिला, जिसने उससे दोस्ती की। बाद में आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और फिर वह उसे लेकर रतलाम आ गया। यहां वह युवती के घर आता- जाता रहता था और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था।

फोटो वीडियो भी बनाए
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी युवक को जब उसने संबंध बनाने से मना किया तो उसके द्वारा डरा धमकाकर दुष्कर्म किया गया। बाद में शादी की बात से इनकार कर दिया। उसे जब भी संबंध बनाने को मना करती थी तो वह उसके आपत्ति जनक फोटो व वीडियो उसके पास होकर सार्वजनिक करने की बात कहकर डराता धमकाता था और दुष्कर्म करता था। आरोपी की धमकियों से तंग होकर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोवी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Published on: