रैसिपीज

Badam Pista Biscuit: बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होते हैं बादाम-पिस्ता बिस्कुट, जानिए घर पर बनाने की विधि

Badam Pista Biscuit : बादाम-पिस्ता बिस्कुट को चाय या फिर कॉफी के साथ खा सकते हैं। यह बिस्कुट बिना अंडे के तैयार होते हैं इसलिए हर कोई इनको खा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2023, 3:13 PM IST
badam_pista_biscuit.png
Badam Pista Biscuit

Badam Pista Biscuit : अभी तक आपने कई तरह के बिस्कुट खाए होंगे लेकिन क्या कभी बादाम-पिस्ता बिस्कुट भी चखा है। जी हां, बादाम-पिस्ता बिस्कुट को चाय या फिर कॉफी के साथ खा सकते हैं। यह बिस्कुट बिना अंडे के तैयार होते हैं इसलिए हर कोई इनको खा सकता है। इसके एक और खास बात ये है कि बादाम-पिस्ता बिस्कुट मैदा की बजाए आटे से तैयार होते हैं। इस वजह से ये टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं। ऐसे में आइए जानते है बादाम-पिस्ता बिस्कुट बनाने की आसान विधि।

बादाम-पिस्ता बिस्कुट बनाने के लिए सामग्री (Badam Pista Biscuit Ingredents)
2 कप गेहूं का आटा
2/4 कप रवा
2/4 कप ओट्स का आटा
2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 कप गुड़
7-10 बड़े चम्मच घी
10-15 बड़े चम्मच दूध
2/4 कप कटे हुए बादाम और पिस्ता
2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

बादाम-पिस्ता बिस्कुट बनाने की विधि (Badam Pista Biscuit Recipe)
बादाम-पिस्ता बिस्कुट बनाने बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में गुड़, घी और दूध को अच्छे से उबालें ताकी गुड़ पिघल जाए। फिर एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी और ओट्स का आटा लें। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, बारीक कटे बादाम और पिस्ता, बेकिंग पाउडर डालें। इसमें गुड़ का घोल भी डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब हाथों पर घी लगाएं और इस मिश्रण के छोटे-छोटे टुकड़े लें और फिर गोल करें। इसे चपटा करें और फिर हल्के हाथों से कोई शेप दें। इसके बाद एक ट्रे पर बटर पेपर बिछाएं और सभी बिस्कुट इसी पर रखें। अब बिस्कुट को 180 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट के लिए पहले से गरम ओवन में बेक करें। ठंडा होने पर इसे एयर टाइट जार में भर कर रख दें ताकि करारे बने रहें।

Published on: