रैसिपीज

Banarasi Kachori Sabji : बेहद खास और टेस्टी होती है बनारसी कचौड़ी सब्जी, जानिए बनाने का तरीका

Banarasi Kachori Sabji : बनारसी कचौड़ी सब्जी की ये चटपटी रेसिपी खाने में बेहद टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी बेहद आसान है।

2 min read
Jun 23, 2023
Banarasi Kachori Sabji Recipe

Banarasi Kachori Sabji : बनारसी पान तो पूरी दुनिया में फेमस है लेकिन क्या आपने कभी बनारसी कचौड़ी सब्जी का स्वाद भी चखा है। बनारसी कचौड़ी सब्जी की ये चटपटी रेसिपी खाने में बेहद टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी बेहद आसान है। तो आइए जानते हैं फटाफट से बनारसी कचौड़ी सब्जी बनाने की ये टेस्टी रेसिपी।

बनारसी कचौड़ी सब्जी बनाने के लिए सामग्री (Banarasi Kachori Sabji Ingredients)
2 कप आटा
1.2 कप उड़द दाल
1.2 कप फ्राई किया हुआ पनीर
3 उबले हुए आलू
1.2 कप उबला हुआ चना
1 टमाटर का पेस्ट
1 कटा हुआ प्याज
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
जरुरत अनुसार तेल
स्वादानुसार नमक

बनारसी कचौड़ी सब्जी बनाने की विधि (Banarasi Kachori Sabji Recipe)
बनारसी कचौड़ी बनाने के लिए भीगी हुई उड़द दाल को पीसकर आटा के साथ मिक्स करें। फिर इसमें एक चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह गूंथकर आटे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालें। इसके बाद कड़ाही में धनिया पाउडर, कटी हुई प्याज, गरम मसाला, टमाटर प्यूरी और लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाते हुए पकाएं। जब प्यूरी अच्छी तरह से पककर उबलने लगे तो उसमें उबले हुए आलू, फ्राइड पनीर और रातभर पहले से पानी में भीगाकर उबाले हुए चने डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए पका लें। इसके बाद सब्जी में जरूरत अनुसार पानी और स्वादानुसार नमक मिलाकर 10 मिनट तक ढककर पकाएं। सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वो कड़ाही से न लगे। सब्जी पकने के बाद उसमें कसूरी मेथी डालकर ढंककर रख दें।

इसके बाद कचौड़ी बनाने के लिए एकबार फिर आटे को गूंथकर उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें। कड़ाही में तेल गर्म करके तैयार कचौड़ियों को उसमें डीप फ्राई करें। जब कचौड़ी फ्राई होकर सुनहरे रंग की हो जाएं तो उसे एक प्लेट में निकालकर सब्जी के साथ सर्व करें।

Published on:
23 Jun 2023 01:12 pm
Also Read
View All
होर्मुज को खोलने के ऐलान के बाद भारत के लिए आई अच्छी खबर, ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर बढ़ाई समय सीमा

इस होली बनाएं बिना चीनी-मैदा की सुपर हेल्दी प्रोटीन गुजिया, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी 

Moong Dal Kachori Recipe: होली 2026 पर बनाएं 15 दिन तक कुरकुरी रहने वाली राजस्थानी कचौड़ी, मेहमान करेंगे जमकर तारीफ

अब न टूटेंगे और न ही काले पड़ेंगे चिप्स, होली 2026 पर यहां बताए गए सीक्रेट टिप्स को फॉलो कर बनाएं बाजार जैसे आलू के चिप्स

Ramadan 2026 Iftari Special Falooda Recipe: इफ्तारी में यहां बताए गए तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा और स्वादिष्ट फालूदा, रोजेदारों को आएगा पसंद